प्राणायाम के अभ्यास को संपूर्ण स्वास्थ्य को अद्भुत लाभ प्रदान करने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। प्राणायाम का लक्ष्य शरीर और मन के बीच संबंध को मजबूत करना है। शोध के अनुसार, नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना शरीर और मस्तिष्क को आराम दिलाने के साथ एकाग्रता को बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में आपकी मदद कर सकता है। आमतौर पर प्राणायाम को सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य लाभ से ही जोड़कर देखा जाता रहा है पर अध्ययनों में इसे फेफड़ों के कार्य, रक्तचाप और शरीर के अन्य अंगों की सक्रियता को बढ़ाने का भी सबसे कारगर तरीका माना जाता है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि प्राणायाम मानसिक और शारीरिक दोनों ही प्रकार की सेहत को गजब का बूस्ट देने वाले अभ्यास हैं। दिनचर्या में नियमित रूप से कई तरह के प्राणायाम अभ्यास को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाए रखने में किन प्राणायाम अभ्यास से आपको लाभ मिल सकता है?