Post Pregnancy Belly Fat: बच्चे का जन्म हर महिला के लिए जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन इसके बाद आने वाले शारीरिक बदलाव कई बार चिंता बढ़ा देते हैं। खासतौर पर डिलीवरी के बाद पेट पर जमा चर्बी। यह न केवल आपकी फिटनेस पर असर डालती है बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर सकती है। मगर सच यह है कि थोड़ी नियमितता, सही खानपान और हल्की एक्सरसाइज से आप फिर से फ्लैट पेट पा सकती हैं।
जल्दबाजी न करें, शरीर को समय दें
डिलीवरी के तुरंत बाद शरीर बहुत कमजोर होता है। पहले छह हफ्ते केवल आराम, पौष्टिक भोजन और स्तनपान पर ध्यान दें। इससे शरीर प्राकृतिक रूप से रिकवर करता है और हार्मोनल बैलेंस ठीक होता है, जो फैट बर्निंग में मदद करता है।