फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: पेट कम करने से लेकर मांसपेशियों की शक्ति बढ़ाने तक, दिनचर्या में इस योगासन को शामिल करके पा सकते हैं कई लाभ

Thu, 26 May 2022 11:15 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्लैंक पोज का अभ्यास - फोटो : istock
शरीर को फिट बनाए रखने के लिए रोजाना योग और व्यायाम का अभ्यास करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। योग मन को शांत रखने के साथ शारीरिक समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी सहायक हैं, साथ ही इससे कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है।

पेट को कम करने, वजन को नियंत्रित बनाए रखने से लेकर कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक सभी आयु के लोगों के लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने, मांसपेशियों-हड्डियों की शक्ति को बढ़ाने में जिन योग के अभ्यास को काफी कारगर माना जाता है, फलकासन योग उनमें से एक है। फलकासन  योग को प्लैंक पोज के नाम से भी जाना जाता है। नियमित रूप से इसके अभ्यास की आदत बनाकर शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्लैंक पोज का अभ्यास करें - फोटो : istock
मांसपेशियों के लिए प्लैंक पोज

प्लैंक पोज योग शरीर की मांसपेशियों को टोन करने और उन्हें मजबूती देने में विशेष भूमिका निभा सकता है। विशेषरूप से इस योग का अभ्यास पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। प्लैंक पोज, कोर को मजबूत करने के साथ पेट से अतिरिक्त चर्बी को कम करने और फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। प्लैंक पोज के नियमित अभ्यास से शरीर की क्षमता में भी सुधार होता है। 

विज्ञापन

3 of 4
फलकासन योग के लाभ - फोटो : istock
प्लैंक पोज से होने वाले अन्य फायदे

प्लैंक पोज को अध्ययनों में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए विशेष लाभप्रद बताया गया है। रोजाना इसके अभ्यास से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
  • शारीरिक मुद्रा, संतुलन और समन्वय को ठीक रखने में मददगार अभ्यास।
  • पेट के अंगों के लिए फायदेमंद, कई प्रकार की बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। 
  • कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाता है, जो शारीरिक फिटनेस में सहायक है।
  • शरीर के लचीलेपन में सुधार करता है।
  •  मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ एकाग्रता में भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्लैंक पोज कब न करें - फोटो : iStock
प्लैंक पोज की सावधानियां

प्लैंक पोज के अभ्यास से मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है ऐसे में इस योग के अभ्यास को लेकर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। हृदय रोग, कलाई या टखने में चोट, उच्च रक्तचाप, पेट में अल्सर या हर्निया, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, गर्दन या घुटने में दर्द, पीठ या कंधे की चोट से परेशान लोगों को इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें