फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: साल 2022 में संक्रमण से रहना है दूर, तो करें ये पांच योगासन

Fri, 31 Dec 2021 12:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साल 2022 में संक्रमण से दूर रहने के लिए करें ये योग - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर दिन योग-व्यायाम करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को रोजाना योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहे। योग करने से इंसान शारीरिक, मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। योगासन को दिनचर्या में शामिल कर तमाम तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

वर्तमान समय में कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। ऐसे में वायरस से लड़ने के लिए लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत होगी उतनी ही शक्ति से शरीर संक्रमित रोगों से लड़ने में सक्षम होगा। योग कर लोग अपनी इम्यूनिटी को आसानी से बढ़ा सकते हैं और शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार रख सकते हैं। ऐसे बहुत से योगासन हैं जिनसे आसानी से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगासान के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उष्ट्रासन - फोटो : istock
उष्ट्रासन

इस आसन को बैठकर किया जा सकता है। इस योगासन से हृदय, फेफड़ों और आंतों की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक शक्ति के विकास में यह आसन बहुत लाभदायक है। इससे हाइपरटेंशन की शिकायत को भी दूर किया जा सकता है। इस आसन के करने से आंतरिक ऑर्गंस में खिचाव उत्पन्न होता है जिसकी वजह से इम्युनिटी क्षमता बढ़ती है। उष्ट्रासन में शरीर ऊंट की आकृति की तरह बन जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

पेट के बल लेटकर भुजंगाासन किया जाता है। इस आसन में शरीर को सांप की आकृति का बनाया जाता है। इस योगासन को जमीन पर लेटकर और पीठ को मोड़कर करते हैं, तो वहीं सिर सांप के उठे फन की मुद्रा में रहता है। इस योगासन के करने से फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे श्वसन प्रणाली सुधरती है और पाचन तंत्र भी दुररूस्त होता है। इसके साथ ही शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

4 of 6
पश्चिमोत्तासन - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तासन

यह योगासन शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इस आसन को करने से रक्त संचार में वृद्धि होती है और स्पाइन में लचीलापन आता है। इस आसन के करने से मस्तिष्क के विकार को दूर किया जाता है जिससे मानसिक तनाव दूर होता है। इस योगसान के करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्कटासन  - फोटो : Pixabay
उत्कटासन 

उत्कटासन को खड़ा होकर किया जाता है। इस योगसान से शरीर की शक्ति बढ़ती है। इससे हमारी मांसपेशियां सुदृढ़ बनती हैं इसकी वजह से शारीरिक संतुलन बढ़ता है। इसके अलावा इस आसन से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। मानसिक एकाग्रता होने से शरीर की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से काम करती है। इसकी वजह से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताड़ासन - फोटो : Pixabay

ताड़ासन

ताड़ासन भी खड़ा होकर किया जाता है। इस आसन के करने से हमारी पाचन क्षमता बढ़ती है जिसकी वजह से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है। 

अस्वीकरण:

अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें