Monsoon Yoga Asanas To Stay Cool During Summer: मई-जून की उमस भरी गर्मी के बाद मानसून में बरसात के कारण लोगों को कुछ राहत मिलती हैं। तापमान में कुछ कमी आ जाती है, लेकिन उमस बरकरार है। इन दिनों कभी बारिश तो कभी मौसम गर्म हो जाता है। शाम में घने बादल तो दिन में तेज धूप महसूस होती है, जिससे शरीर पसीने और गर्म तापमान से परेशान रहता है। गर्मी और मानसून के कारण कई तरह की बीमारियों की आशंका भी बढ़ जाती है।
गर्मी व बरसात के कारण शरीर में खुजली, रैशेज और त्वचा संबंधी इंफेक्शन हो सकता है, साथ ही मन अशांत होने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडा और मस्तिष्क को शांत रखने के लिए योग किया जा सकता है। कुछ योगासन शरीर के तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। योग शरीर का तापमान सामान्य तरीके से कम करता है और मन शांत रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव और तन व मन को ठंडा रखने वाले योगासनों के बारे में।