Monsoon Yoga Asanas At Home: कई तरह के रोगों से बचाव के लिए कुछ देर पैदल चलना सबसे आसान और बेहतर तरीका है। पैदल चलने से शारीरिक सक्रियता बनी रहती है। रक्त संचार बेहतर होता और इम्यूनिटी मजबूत होती है। रोजाना वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती। इसके अलावा मानसिक तौर पर भी पैदल चलना सकारात्मक असर देता है।
हालांकि मानसून आते ही रोजाना सुबह या शाम को वाॅक करने वाले लोगों की यह एक्टिविटी कम हो जाती है। बरसात के मौसम में अक्सर किसी भी वक्त बारिश होना, बाहर कीचड़ या फिसलन की समस्या, पार्क आदि में डेंगू -मलेरिया होने की आशंका को देखते हुए लोग मानसून में चाहकर भी घर से बाहर वाॅक पर नहीं जा पाते।
ऐसे में घर पर ही कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं, जो पैदल चलने जैसे ही स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। इन योगासनों के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। आइए जानते हैं बरसात के मौसम में पैदल टहलने में सक्षम न हों तो घर पर कौन से आसान योगासन का अभ्यास करना चाहिए।