फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की योग: मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने में मददगार हैं ये योगासन, क्या आप करते हैं इनका अभ्यास?

Sun, 16 Jan 2022 11:47 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने वाले योग - फोटो : Pixabay
शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म का बेहतर रहना सबसे आवश्यक होता है। मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा शरीर, आपके खाने-पीने की चीजों को ऊर्जा में परिवर्तित करती है। इसमें कमी के कारण शरीर को कार्य करने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नहीं मिल पाती है। मेटाबॉलिज्म के प्रभावित होने के कारण शरीर पर अन्य कई तरह से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपनी जीवनशैली और आहार को इस तरह से व्यवस्थित करना चाहिए, जिससे मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाया जा सके।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में योगासनों का रोजाना अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कई योगासन प्राकृतिक रूप से इस क्रिया को बेहतर और तेज बनाने में सहायक होते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों को आसानी से दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
हलासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay
हलासन योग
हलासन योग का नियमित रूप से अभ्यास करना थायरॉयड, अधिवृक्क और पिट्यूटरी ग्रंथियों में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने के साथ फील-गुड हार्मोन को बढ़ाने में सहायक है। शरीर के मेटाबॉलिक प्रक्रिय को व्यवस्थित बनाए रखने में भी हलासन योग का नियमित रूप से अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। पीठ के निचले हिस्से और ग्लूट्स को मजबूती देने में भी इस योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
सर्वांगासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay
सर्वांगासन का अभ्यास
सर्वांगासन को योग विशेषज्ञ सभी योग में सबसे फायदेमंद मानते हैं। इस मुद्रा के दौरान, रक्त का संचार आपके ऊपरी शरीर बढ़ता है, जिससे आपके दिल और मस्तिष्क को ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा वाला रक्त प्राप्त होता है। इस योग का अभ्यास थायरॉयड ग्रंथि को पोषण देने के साथ शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी इस योगासन का अभ्यास करना लाभदायक माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रिज पोज योग का अभ्यास - फोटो : Istock
सेतुबंधासन योग है लाभदायक
कमर और पीठ की समस्याओं को कम करने के साथ-साथ शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाए रखने में सेतुबंधासन योग का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। इस मुद्रा के दौरान थायरॉयड ग्रंथियां उत्तेजित होतीं हैं उन हार्मोन को रिलीज करती हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में सहायक माने जाते हैं। जिन लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए भी यह योगसान काफी फायदेमंद माना जाता है। 


------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें