फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग टिप्स: मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थ्य के साथ इन बीमारियों का भी कम होता है जोखिम, रोजाना कीजिए अभ्यास

Sun, 10 Apr 2022 11:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मेडिटेशन करने के लाभ - फोटो : iStock
योगशास्त्र में मेडिटेशन को बहुआयामी अभ्यास के तौर पर जाना जाता है, जिसका रोजाना अभ्यास आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में विशेष लाभदायक हो सकता है। आमतौर पर मेडिटेशन को सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य लाभ से जोड़कर देखा जाता रहा है, पर विशेषज्ञों के मुताबिक इसका अभ्यास शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी कारगर साबित हो सकता है। मन को शांत रखने के साथ चिंता, तनाव और अवसाद के लक्षणों को कम करने में ध्यान योग को बेहद कारगर उपाय माना जाता है। वहीं यह नींद विकार, ब्लड प्रेशर और कई तरह की अन्य शारीरिक समस्याओं में भी लाभदायक हो सकता है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करना आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ावा देने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ प्रदान कर सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि कई तरह की शारीरिक समस्याओं में भी इसका अभ्यास आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यह हृदय रोग का कारण बनने वाले प्रमुख जोखिम कारकों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करके किस प्रकार से लाभ प्राप्त किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
रोजाना कीजिए योगासनों का अभ्यास - फोटो : Pixabay
ध्यान योग की मान्यता
पौराणिक काल से ध्यान योग के अभ्यास से होने वाले लाभ का जिक्र मिलता है। ध्यान योग, मूल रूप से जीवन की शक्तियों की समझ को गहरा करने में मदद करते हैं। इन दिनों, ध्यान, आमतौर पर शरीर को आराम देने और तनाव कम करने के लिए किया जा रहा है। इसके शारीरिक स्वास्थ्य में भी कई तरह से लाभ हो सकते हैं। मेडिटेशन तनाव-चिंता जैसी समस्याओं को कम करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर और गंभीर स्थितियों में हृदय रोगों का कारण बन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सभी उम्र के लोगों के लिए ध्यान योग के लाभ - फोटो : iStock
मेडिटेशन के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभ
ध्यान योग के अभ्यास के दौरान शरीर की आंतरिक ऊर्जा पर मस्तिष्क को केंद्रित किया जाता है, जिससे मन का भटकना कम होता है और यह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्रदान करती है। ध्यान योग के कई प्रकार के भावनात्मक लाभ हो सकते हैं।
  • तनावपूर्ण स्थितियों पर काबू पाकर एक नया दृष्टिकोण प्राप्त करने में सहायक।
  • आत्म-जागरूकता बढ़ाने में मदद करती है।
  • वर्तमान समय पर ध्यान केंद्रित करने में सहायक है।
  • नकारात्मक भावनाओं को कम करती है।
  • कल्पना और रचनात्मकता में इजाफा होता है।
  • धैर्य और सहनशीलता बढ़ती है।
विज्ञापन

4 of 4
ध्यान योग के कई तरह के फायदे हैं। - फोटो : Pixabay
ध्यान योग के शारीरिक लाभ
मेडिटेशन का अभ्यास मन के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी आपके लिए विशेष उपयोगी हो सकता है। अध्ययनों में कई स्वास्थ्य स्थितियों में इस अभ्यास के लाभ देखे गए हैं। 
  • चिंता-तनाव को कम करने में सहायक।
  • दमा-कैंसर के कारकों को नियंत्रित करने में मददगार।
  • तीव्र दर्द- डिप्रेशन और सिरदर्द की समस्या को कम करता है।
  • दिल की बीमारियों और उच्च रक्तचाप में लाभदायक।
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को कम करती है।
  • नींद की समस्या, अनिद्रा से बचाने में फायदेमंद।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें