बच्चे हो या बुर्जुग इन दिनों हर कोई स्मॉग से काफी परेशान हैं। दमा पीडि़तों का तो हाल और भी बुरा है। दरअसल स्मॉग एक तरह का वायु प्रदूषण है। जो स्मोक और फॉग से मिलकर बना हुआ होता है। ऐसे में स्मॉग के असर से बचने के लिए ये खास आसन आपकी मदद कर सकता है।
पढ़ें-प्रेग्नेंसी में ये बड़ी गलती बहुत खतरनाक है, नतीजा जानकर चकरा जाएंगी
विज्ञापन
2 of 3
स्मॉग से बचने के लिए लोगों को मत्स्यासन का अभ्यास करना चाहिए। इससे कई तरह के सांस से संबंधित रोग दूर होते हैं। आइए जानते हैं इसके करने के सही तरीके के बारे में ।
मत्स्यासन को दो तरीकों से किया जाता है- एक, पद्मासन में और दूसरा, पांव सीधा रखकर। पीठ के बल लेटकर पद्मासन लगाएं। दोनों हाथों को नितम्बों के नीचे रखें। माथा जमीन से सटाएं ताकि रीढ थोड़ी ऊपर की ओर हो जाए। इस स्थिति में दोनों हाथों से पैर के अंगूठे पकड़कर कुछ देर रुकें। फिर गर्दन सीधी करें।
दोनों हाथों को नितम्बों के नीचे रखें। गर्दन सहित शरीर को ऊपर उठाएं। फिर गर्दन को तीन-चार बार दाएं-बाएं और उसके बाद क्लॉकवाइज तथा एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। पद्मासन खोलकर विश्राम करें। प्रतिदिन इसका अभ्यास करने से लाभ होगा।