फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के व्रत रखने से होते हैं गजब के फायदे, क्या आपको पता है ?

Thu, 21 Sep 2017 10:50 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
योग और स्वास्थ्य
व्रत रखना श्रद्धा से जुड़ा होता है हालांकि बहुत सारे लोग इसलिए भी नवरात्रि के व्रत रखते हैं ताकि उनका वजन कम हो सके। आज नवरात्रि का पहला दिन है और इसी दिन से लोग घर में नौ दिनों के लिए कलश की न केवल स्थापना करते हैं बल्कि मां दुर्गा की भक्ति में व्रत भी रखते हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि नवरात्रि के व्रत रखना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर व्रत रखने से सेहत संबंधी कौन से फायदे होते हैं।

पढ़ें- अब शंख बजाकर दूर करें गैस की समस्या, जानें और भी कई फायदे
 
विज्ञापन

2 of 6
वजन
शरीर में मौजूद चर्बी होती है कम
व्रत के दौरान शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेज तेज हो जाता है जिसकी वजह से वजन जल्दी घटना शुरू हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फैट सेल्स से लैप्टिन नाम का हॉर्मोन निकलता है लेकिन व्रत के दौरान कम कैलोरी मिलने से लैप्टिन की सक्रियता पर असर पड़ता है इसी वजह से व्रत के दौरान वजन कम हो जाता है।

पढ़ें- सुबह से ही सिर में रहता है दर्द तो जल्द सुधार लें ये आदतें
 
विज्ञापन

3 of 6
योग और स्वास्थ्य
तनाव होता है कम
व्रत रखने से तनाव भी कम होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग शांत रहता है। व्रत में लोग तामसिक भोजन का सेवन नहीं करते हैं जिसकी वजह से दिमाग में शांति का भाव उत्पन्न होता है।

पढ़ें- जरूरत से ज्यादा करेंगी जिम तो शरीर को होंगे ये बड़े नुकसान
 

4 of 6
योग और स्वास्थ्य
शरीर से विषाक्त पदार्थ होते है खत्म
व्रत रखने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे एक तरह से शरीर की सफाई हो जाती है। इसके अलावा लीवर और पेट को थोड़ा आराम मिल जाता है जो सेहत के लिए अच्छा रहता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
फिटनेस
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
व्रत रखने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसके साथ ही कोलाइटिस, कब्ज, सिरदर्द, थकान जैसी समस्याओं के होने की आशंका भी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योग और स्वास्थ्य
मेमोरी बढ़ती है
अगर आपका खानपान एकदम ठीक है तो हफ्ते में एक दिन भी उपवास रखना आपकी मेमोरी को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही सोचने की क्षमता बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें