फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा नींद  लेने से भी पड़ सकते हैं बीमार, ये हैं अधिक सोने के बड़े 5 नुकसान 

Fri, 10 Jan 2020 04:57 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
FITNESS
बदलती लाइफ स्टाइल में नींद पर्याप्त मात्रा में मिलना बहुत जरूरी है। नींद से ही ना केवल मस्तिष्क को बल्कि शरीर को भी आराम मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा समय तक सोते रहना भी आपके के लिए कई बीमारियों का कारण बन सकता है। कहने का तात्पर्य यह है कि ज्यादा नींद भी शरीर में कई तरह के रोग पैदा कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे आपके लिए ज्यादा सोना खतरनाक हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
stress management
डिप्रेशन की संभावनाः जरूरत से ज्यादा सोना डिप्रेशन का कारण बन सकता है। पीएलओएस में हाल ही में छपी एक स्टडी के मुताबिक ज्यादा सोना डिप्रेशन का कारण बन सकता है। इसके अलावा अधिक सोने से सुस्ती बनी रहती है। यह आलस्य और कार्य व दैनिक जीवन में कई चीजों के प्रति अरुचि को बढ़ाता है। जाहिर है ये सारी चीजें मनोवैज्ञानिक रूप से भी असर डालती है। बेहतर है कि आप जरूरत के अनुसार सोएं। 
विज्ञापन

3 of 6
पीठ दर्दः अधिक सोने से पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। यदि आपका काम कंप्यूटर पर है और एक ओर कुर्सी पर बैठकर घंटों काम करते हैं और दूसरी ओर ज्यादा देर तक सोते हैं तो यह आपकी पीठ दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा यह आपकी गर्दन, व कंधों में भी दर्द का कारण बन सकता है। कई बार पीठ दर्द, कमर दर्द और गर्दन व कंधे के दर्द के पीछे ठीक से ब्लड सकुर्लेशन का ना होना होता है। ऐसे में यदि आप बैठ रहते हैं या फिर सोते रहते हैं और एक्सरसाइज  नहीं करते हैं तो अधिक सोना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।  

4 of 6
मोटापाः ज्यादा सोने से मोटापे की समस्या बढ़ सकती है। जाहिर है अधिक सोना यानी की नो फिजिकल एक्टिविटी और नो फिजिकल एक्टिविटी का मतलब है खाना, बैठना और घंटों सोना। वजन का बढ़ना तय है। खास बात यह है कि फिजिकल एक्टिविटी ना होने व अधिक सोने से डाइजेशन सिस्टम पर असर होता है और पाचन क्रिया धीमी होने से कब्जियत होती है और यही ओबेसिटी की वजह बनती है। 
विज्ञापन

5 of 6
डायबिटीज का खतराः अधिक सोने से फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर होती है जिससे शुगर का खतरा बढ़ जाता है। जर्नल पीएलओएस (PLoS) में छपी एक स्टडी कहती है कि 9 घंटे से ज़्यादा नींद शरीर में शूगर होने का खतरा बढ़ाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
heart problem
दिल की बीमारियों के होने का खतराः अधिक नींद लेने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। एक अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन में छपी स्टडी की मानें तो अधिक नींद दिल की बीमारियों के ख़तरे को बढ़ाती है। स्टडी कहती है कि महिलाएं जो 9 से 11 घंटे नींद लेती हैं उनमें दिल की बीमारियों की संभावना 38% तक बढ़ जाती है। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें