बदलाव ही जीवन का एकमात्र सत्य है। समय के साथ सब कुछ बदलता रहता है। बावजूद इसके कई बार हम महसूस करते हैं कि हमारा 'वक्त' आज की पीढ़ी के मुकाबले सबसे अच्छा समय था। हमें लगता है कि नई पीढ़ी कुछ नहीं जानती, हमने अपने समय में सबसे अधिक संघर्ष किया है। नई पीढ़ी को कुछ नहीं करना है या यूं कहें ये पीढ़ी काफी आलसी है। ये एक ऐसा विषय है जो लोग चाय पीते समय या सामाजिक चर्चा के दौरान अक्सर बतियातें हैं।
पढ़ें- अयंगर योगः शरीर के भीतरी ट्रैफिक जाम से बचाता है ऊर्ध्व बद्धअंगुलियासन
विज्ञापन
2 of 7
खाना खड़े होकर बनाते हैं लोग
कुछ दशक पहले, लोग फर्श पर स्टोव जलाकर खाना पकाते थे। इतना ही नहीं खाना खाने के लिए भी लोग फर्श पर ही बैठते थे। ऐसा करते वक्त हमारे शरीर के कई हिस्से फर्श के संपर्क में आते थे। यहां तक कि शौचालय भी भारतीय शैली के अनुसार ही बने हुए थे, लेकिन शहरीकरण के साथ-साथ समय में कई बदलाव आए। रसोई में लोग अब खाना बैठकर बनाने की जगह खड़े होकर बनाते हैं।
लोग अब फर्श पर बैठने की जगह सोफे और कुर्सियों का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं शौचालयों में भी पश्चिमी झलक देखी जाती है। अब सिर्फ हमारे पैर ही फर्श को छूते हैं जबकि हमारा शेष शरीर फर्श से दूर रहता है।
हालांकि लोगों को पहले का समय असुविधाजनक और आज का समय सुविधाजनक दिखता है, जबकि कुछ लोगों को लगता है कि पहले के समय में अनजाने में ही हम व्यायाम कर लेते थे लेकिन आधुनिक समय में हमें व्यायाम करने के लिए समय निकालकर जाना पड़ता है और अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। जिनका नाम है 'जीवन शैली संबंधी विकार' जिसमें हम अपनी कई समस्याओं के लिए अपनी बदलती जीवन शैली को जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
घुटनों में दर्द
जैसा कि मैंने पहले भी कहा है,बदलाव ही एकमात्र सत्य है और जिसे हम सबके स्वीकारना ही होगा। कोई भी व्यक्ति पुराने के साथ नई चीजों की तुलना नहीं कर सकता है। बावजूद इसके एक बात जो दिखाई दे रही है वो हैं कुछ विकार, जो अब काफी सामान्य हो गए हैं। जिसमें एक आम समस्या है घुटनों में दर्द विशेषकर ऐसा दर्द जो मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं के घुटनों में होता है।
4 of 7
घुटनों में दर्द
यदि किसी व्यक्ति को सीढ़ियों से नीचे उतरने पर घुटनों में परेशानी होती है तो यह संकेत घुटने से जुड़ी समस्या की ओर है। हम लोग अक्सर घुटने के दर्द को या तो नजरअंदाज कर देते हैं या फिर एस्केलेटर या एलिवेटर का इस्तेमाल कर लेते हैं। झुकने या फर्श पर बैठने से होने वाले दर्द की वजह से हम फर्श पर बैठना भी छोड़ देते हैं।
जबकि दर्द की वजह से ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना किसी समस्या का समाधान नहीं है बल्कि ऐसे समय तो हमें अपनी गतिविधियों को तेज कर देना चाहिए। ऐसे में योग वास्तव में आपकी मदद कर सकता है। इससे पहले कि मैं इस दर्द से राहत दिलाने वाले किसी एक आसन के बारे में बात करूं, हमें अपने शरीर को समझना चाहिए, खासकर घुटनों को।
विज्ञापन
5 of 7
घुटनों में दर्द
जैसा कि ऊपर भी बताया गया है कि हम अब ज्यादातर अपने पैरों पर ही खड़े रहते हैं। आखिरकार हम सभी इंसान हैं, इसलिए यह स्वाभाविक सी बात है कि हम अपने पैरों पर ही खड़े होंगे लेकिन ऐसा करते समय हमारें जोड़ों पर काफी भार पड़ता है। जांघ की हड्डी की फीमर बोन शरीर में सबसे बड़ी हड्डी होती है। यह हड्डी जांघ की आगे और पीछे की मांसपेशियों द्वारा "अपनी जगह" में रखी जाती है।
जब ये मांसपेशियां सुस्त या कमजोर या बहुत भारी हो जाती हैं तब घुटनों को नुकसान होने लगता है। भारोत्तोलन से जुड़े लोगों का एक उदाहरण लेते हैं। उनकी जांघ की मांसपेशियां बड़ी और भारी होने की वजह से उनके घुटनों को ज्यादा नुकसान होने का जोखिम होता है। हालांकि उनके साथ उनके कोच को भी इसकी जानकारी होती हैं। यही वजह है कि वे हमेशा अपने घुटनों पर नी सपोर्टर पहनते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सुप्तपदांगुष्ठासन
अगर हम हर समय घुटनों पर ही अपने शरीर का सारा भार डाले रहेंगे तो कभी-कभी यह स्थिति उलट भी तो होनी चाहिए। ऐसा ठीक सुप्तपदांगुष्ठासन में होता है। जो लोग नियमित रूप से इस आसन को करते हैं उनका घुटनों का दर्द क्रमशः कम होने लगता है। बार बार होने वाले घुटनों के दर्द का कम करने में इससे बहुत सहायता मिलती है। खासकर सीढ़ियों से नीचे उतरते समय ये दर्द कम हो जाता है। यहां जानें कैसे इस आसन को किया जाता है।
-फर्श पर नीचे लेटकर अपने दोनों पैरों को सीधा खोल लें।
-इसके बाद अपने बाएं पैर को घुटने से मोड़कर उसके अंगूठे को तर्जनी उंगली से पकड़ें।
-धीरे-धीरे दाएं पैर को सीधा रखते हुए अपने बाएं पैर को भी सीधा करें। अगर आपका बायां पैर घुटने की जगह से बिल्कुल सीधा न हो पा रहा हो तो ये आसन करना बिल्कुल व्यर्थ हो जाएगा।
-अगर कोई व्यक्ति इस तरह का खिंचाव नहीं ला पा रहा है तो आप बाएं पैर के आर्च के आसपास किसी भी बेल्ट या रस्सी को लूप करके अपने पैरों को सीधा कर सकते हैं।
-30 से 40 सेकंड तक इसी स्थिति में बने रहें। इसके बाद धीरे-धीरे इस अवधि को बढ़ाएं।
-इसके बाद अपनी सांसों को सामान्य करते हुए अपने पैरों को नीचे करें। इसके बाद अपने दाएं पैर से इस आसन को दोहराएं। इस आसन को 3 से 4 बार दोनों पैरों से करें।
यदि बताए गए आसनों के बारे में आपकी कोई शंका हो तो आप लेखिका से इस मेल आईडी पर सवाल पूछ सकते हैंः rajvihmehta@yahoo.in