International Yoga Day 2023 Wishes: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। हर साल 21 जून को वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने योग के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताते हुए योग दिवस मनाने का आवाहन किया। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस मनाने का फैसला लिया।
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। कई बीमारियों से दूर रखता है और इलाज के तौर पर भी काम आता है। योग, प्राणायाम और मुद्राएं कई प्रकार की होती हैं। अलग-अलग योग अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण में सहायक होते हैं।
योग दिवस मना रहे हैं तो अपने प्रियजनों को योग के लिए प्रेरित करें। दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को योग के महत्व के बारे में बताने के साथ ही किस योग को करने से क्या फायदे होते हैं, यह भी बताएं ताकि सभी स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए जीवन शैली में योग को शामिल कर सकें। योग दिवस के मौके पर आसन के फायदे बताते हुए योग अभ्यास के लिए प्रेरित करने के लिए यह संदेश भेज सकते हैं।