कमर दर्द को कैसे ठीक किया जाता है?
- फोटो : iStock
पीठ और कमर की समस्या में फायदेंमद
वज्रासन करने से हमारी पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे दर्द और इन अंगों के तनाव-जकड़न को कम करने में मदद मिलती है। यह साइटिका के कारण होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। जिन लोगों के दिन का अधिकतर समय ऑफिस में बैठे-बैठ निकल जाता है, उनमें कमर दर्द की समस्या का जोखिम अधिक होता है। ऐसे लोगों को वज्रासन योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है।