How To Start Yoga Practice: क्या आप सोच रहे हैं कि योग की शुरुआत कैसे करें? स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए पहली बार योग शुरू कर रहे हैं तो आप आंतरिक और बाहरी तौर पर शांति का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि योग शुरू करने से पहले आपको आंतरिक और बाहरी तौर पर सही तरीके का वातावरण तैयार करने की जरूरत होती है। साथ ही नए योगी के लिए योगाभ्यास को शुरू करने से पहले कुछ बातों को जान लेना आवश्यक है, ताकि योग सही तरीके से करके प्रभावी लाभ प्राप्त कर सकें।
अपना पेट और आंतें खाली करें
योग केवल नहीं, बल्कि मानव ऊर्जा प्रणाली को बढ़ाने का तरीका है। यदि आप अपनी ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं तो जो कुछ शरीर का नहीं है, उसे शरीर से बाहर निकाल देना चाहिए। इसलिए सुबह नाश्ते या खाने से पहले और मल त्यागने के बाद योगाभ्यास करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार योगाभ्यास के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।