जब भी जिक्र आता है वजन घटाने का या खुद को फिट रखने का तो सबसे पहला नाम आता है डाइटिंग का। फिर क्या आप Full-Fledged Salad Diet अपनाने लगते हैं। अब चूंकि सलाद बनाने में आसान होता है और यह सेहत का भी ध्यान रखता है, तो इससे अच्छा ऑप्शन समझकर आप भी इसे फॉलो करने लगते है तो जरा सभंल जाएं। आज हम बताएंगे कि Full-Fledged Salad Diet आपको जितना फायदा पहुंचाता है उससे कहीं ज्यादा इसके नुकसान है।
विज्ञापन
2 of 5
भूख लगने पर आपने क्रीमी सीज़र सलाद आर्डर किया। सलाद देखकर आपने सोचा कि ये आपके लिए हेल्दी है तो आप गलत हैं। आधे घंटे तक उस सलाद का इंतजार करने के बाद भी आप कुछ अच्छा और आपकी डाइटिंग के अनुसार नहीं खा रहे हैं। चीनी नमक और सब्जियों से बने सलाद में चीज की गार्निशिंग किसी लिहाज से आपकी डाइटिंग से मैच नहीं करती।
पढ़ें- अब नहीं करनी पड़ेगी डाइटिंग..ये 5 तरीके चंद दिनों में घटाएंगे वजन
विज्ञापन
3 of 5
अगर आपको लगता है कि फैट फ्री सलाद हमेशा सेहतमंद है तो आप गलत हैं। पत्तेदार सब्जियों और फलों के सलाद में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिन्हें पचाने के लिए थोड़ा फैट जरूरी है।
पढ़ें- सोने से पहले जरूर करें ये काम, तेजी से घटेगा वजन
4 of 5
आपको क्या लगता है नट्स, चीज या मायोनीज युक्त सलाद खाकर आप डायटिंग कर रही हैं तो संभल जाएं। इन सभी सलाद में कैलोरी की मात्रा चिप्स या बर्गर से भी अधिक हो सकती है। ऐसे में सलाद में फैट कितनी हद तक आवश्यक है, इसका बैलेंस बनाना भी जरूरी है।
टमाटर की तरह मूली, गाजर, खीरा, प्याज और चुकंदर आदि सभी विटामिन और खनिज तत्त्वों से भरपूर होते हैं। सलाद में इन सब्जियों का सेवन करने से शरीर को भरपूर लाभ मिलना चाहिए, लेकिन लापरवाही से सलाद बना कर खाने से स्वास्थ्य को लाभ की अपेक्षा नुकसान होता है।