Hair Fall Kaise Rokein : बालों के झड़ने की समस्या आम है। कई लोगों के बाल बहुत कमजोर, पतले व बेजान होते हैं। वहीं उम्र से पहले ही बालों की रंगत भी कम होने लगती है। इसका कारण बिगड़ी हुई जीवनशैली और खानपान में पौष्टिकता की कमी होती है, जो शरीर को जरूरी पोषण नहीं देती है। किसी भी व्यक्ति की सुंदरता का एक कारण उसके बाल होते हैं। ऐसे में महिला और पुरुष दोनों ही काले और घने बाल चाहते हैं लेकिन बालों की समस्या से परेशान रहते हैं।
बालों की परेशानी को कम करने के लिए वह तरह तरह के महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स बालों को सफेद होने से रोकने या बाल झड़ने की समस्या को कम करने के स्थायी उपाय नहीं हैं। इनके अधिक इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में कुछ तरीके घर पर भी अपनाकर बालों को काला, घना बनाया जा सकता है।
सबसे पहले तो जीवनशैली और खानपान में सुधार करें। वहीं कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत डालें। जिन लोगों को बाल झड़ने की शिकायत है, वह कुछ खास योगासन कर सकते हैं। यहां आपको बालों को घना बनाने वाले योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।