शंख प्रक्षालन
इस आसन के अभ्यास से चेहरे की सारी गंदगी और कील-मुहांसे खत्म होने लगते हैं, क्योंकि यह शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकाल देता है। इसलिए यह आसन कील-मुहांसो को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप भी इस आसन को कर अपने चेहरे से कील मुहांसे हटा सकते हैं।
शंख प्रक्षालन करने के लिए सबसे पहले कागासन अवस्था में बैठ जाएं और तीन गिलास गुनगुना पानी पी लें। जब आप पानी पी लें उसके बाद सर्पासन हस्तेत्तानासन,कटिचक्रासन,उदराकर्षणासन आसनों का अभ्यास करें।
इन आसनों को करीब चार बार दोहराएं, इसके बाद दोबारा अपने अनुसार पानी पिएं और इन आसनों को फिर से दोहराएं। इसके बाद जैसे ही आपको मल त्याग महसूस होगा और तभी शौच हो कर आएं। शौच के समय सबसे पहले ठोस, उसके बाद अर्द्धठोस मल आएगा और आखिर में पीला पानी आने लगेगा।
इसके बाद दोबारा एक गिलास पानी पीकर चारों आसनों को तेज गति में दोहराएं। अब एक बार फिर मल त्याग ने की इच्छा होगी और इस बार मल में सिर्फ तरह पर्दाथ आएगा। पानी पीने की प्रक्रिया और आसन को तब तक करें जब तक मल में साफ पानी न आने लगे। आखिर में तीन गिलास गुनगुने पानी का सेवन करें और कुंजल क्रिया का अभ्यास करें। इससे पानी के बहाव को रोका जाता है। इस प्रक्रिया को छह महीने में एक बार करें।