फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी शांति के लिए सुबह उठते ही करें ये योग, पूरा दिन बीतेगा अच्छा

Fri, 08 Jan 2021 08:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तनावरहित मस्तिष्क बेहतर ढंग से विचार कर सकता है - फोटो : Pixabay

तनाव आजकल मनुष्यों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। छोटे से छोटे बच्चों को भी तनाव रहता है तो फिर बड़ों के जीवन में तो आए दिन कितनी ही समस्याएं आती-जाती रहती हैं। तनाव किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता है बल्कि आप यदि तनाव में हैं तो कभी भी किसी समस्या का हल नहीं खोज सकेंगे। तनावरहित मस्तिष्क बेहतर ढंग से विचार कर सकता है इसलिए आवश्यक है कि है कि हम दिमाग को विचारों के भार से दबे हुआ न रखते हुए हल्का रखें। यदि यह आपको खुद से करना असंभव लगता है तो आप योग का सहारा ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस प्रकार योग करने से आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं।  

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
उत्तानासन - फोटो : Social media

उत्तानासन
उत्तानासन मानसिक शांति के लिए किया जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं। दोनों पांवों को मिलाकर नीचे की ओर झुकें। नीचे झुकते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके दोनों पांव मुड़ न रहे हों। हाथों से जमीन को छूने का प्रयास करें। लंबी-गहरी सांस का अभ्यास करते हुए पूरा ध्यान अपने मस्तिष्क पर केंद्रित करें। ऐसा लगभग 25 से 30 सेकंड तक करें और प्रतिदिन करें।

 

विज्ञापन

3 of 5
पद्मासन - फोटो : social media

पद्मासन
पद्मासन को लोटस पोज भी कहा जाता है। पद्मासन में बैठने के बाद मनुष्य की आकृति कमल समान दिखाई देती है इसलिए इसे कमल आसन भी कहते हैं। पुराने समय में ध्यान करने से पहले ऋषि- मुनि भी इस आसन में बैठना पसंद करते थे क्योंकि इसे करने से चित्त भटकता नहीं है। सामान्य आलती-पालती मारकर बैठ जाइए और पैरों को एक- दूसरे पांव की जांघ पर क्रॉस करके बैठें और आंख बंदकर लंबी-गहरी श्वास लें।

4 of 5
भ्रामरी प्रणायाम - फोटो : सोशल मीडिया

भ्रामरी प्रणायाम
यदि आपका दिमाग अक्सर अशांत रहता है, आप किसी भी विषय में बहुत अधिक सोचने लगते हैं तब तो आपको भ्रामरी प्रणायाम करना ही चाहिए। भ्रामरी प्रणायाम को करने के लिए आप आलती-पालती मारकर सीधे बैठें। अब आंख और मुंह बंद करके लंबी-गहरी सांस लें। सांस छोड़ते वक्त दोनों कानों को बंद कर लें। आप इस प्रणायाम को 10 से 15 बार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताड़ासन - फोटो : अमर उजाला

ताड़ासन
ताड़ासन करने से भी दिमाग शांत रहता है। ताड़ासन करने से सिर्फ दिमाग की ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की कसरत भी हो जाती है। यह बहुत आसान भी होता है इसलिए इसका अभ्यास तो प्रतिदिन सुबह करना ही चाहिए। इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं, हाथों को आसमान की ओर करते हुए एक-दूसरे में इंटरलॉक करें और फिर पंजों पर खड़े होते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचें। ऐसा करने से आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें