फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परिक्षाओं में बेहतर परिणाम पाने के लिए करें ये योगासन, बढ़ जाएगी एकाग्रता

Fri, 22 Jan 2021 08:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कई बार युवा तनाव के शिकार हो जाते हैं - फोटो : Social Media

 

प्रतियोगी परिक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत जरूरी है कि एकाग्रता बनी रहे। बिना एकाग्रता के घंटों पढ़ना असंभव कार्य है। कई बार युवा तनाव के शिकार हो जाते हैं और उनकी एकाग्रता भंग हो जाती है, ऐसे में उनके लिए पढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि किसी भी काम में उनका मन नहीं लगता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप योग करने से पहले कुछ योगासनों को अपने जीवन में शामिल करें ताकि पूरा दिन आपका मन पढ़ाई में लगा रहे। आसनों के अभ्यास से एकाग्रता तो बढ़ती ही है, साथ ही मन की शांति भी लौट आती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से प्रतियोगी परिक्षाओं में कर सकेंगे आप अच्छा प्रदर्शन। 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास सवेरे करें। खाना खाने के बाद इस आसन को करने का प्रयास न करें क्योंकि ऐसा करने से सारा जोर पेट पर पड़ सकता है। शुरुआत में हो सकता है यह आसन कठिन लगे लेकिन समय के साथ यह आसानी से बनने लगता है। इस आसन को करने के लिए पैरों को आगे की तरफ लंबा करें और झुकते हुए पैरों की ऊंगलियों को हाथों से छूने का प्रयास करें। इस आसन को 30- 40 सेकंड तक करने की कोशिश करें।

 

 

विज्ञापन

3 of 5
उष्ट्रासन - फोटो : social media

उष्ट्रासन
उष्ट्रासन पीछे की तरफ किया जाने वाला आसन है। इस आसन में इंसान की मुद्रा ऊंट के समान दिखाई देती है। उष्ट्रासन करने से शरीर के चक्र तो ठीक होते ही हैं, साथ ही यह एकाग्रता के साथ मन में संतुलन स्थापित करता है। ये नसों को सक्रिय करने के साथ ही शरीर के आलस्य को भी दूर भगाता है। इसे करने से शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। यह आपकी बिगड़ी हुई जीवनशैली को सुधारने में भी सहायता करता है।

4 of 5
वृक्षासन - फोटो : अमर उजाला

वृक्षासन
वृक्षासन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। यह बड़ी आसानी से आपके तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। इसे करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। शुरुआत में संतुलन बनाने में जरूर थोड़ी समस्या आती है लेकिन धीरे-धीरे यह आसानी से होने लगता है। वृक्षासन को आसानी से एक मिनट तक किया जा सकता है। वृक्षासन के दौरान संतुलन बनाए रखने के लिए अपना ध्यान किसी वस्तु पर जरूर केंद्रित करें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गरुड़ासन - फोटो : social media
गरुड़ासन
गरुड़ासन करना बहुत आसान है। इसे करने के लिए शरीर का संतुलन बनाए रखना होता है। शरीर का संतुलन बनाने के लिए आपको एकाग्रता की आवश्यकता होती है, जो कि आसन करने से आपको प्राप्त होती है। गरुड़ासन पैरों की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। इसे करने से सारे नकारात्मक विचार दिमाग से बाहर निकल जाते हैं और मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। कम से कम 10 सेकंड तक इस आसन का नियमित अभ्यास अवश्य करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें