फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: दिनभर रहती है सुस्ती और थकान तो इन आसनों के अभ्यास से मिलेगा

Sat, 05 Mar 2022 01:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
थकान को दूर करने वाले योगासन - फोटो : istock
शरीर को पूरे दिन बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। हालांकि ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अक्सर थकान और सुस्ती की समस्या बनी रहती है। ऑफिस में सुस्ती-थकान को दूर करने के लिए और ऊर्जा बढ़ाने के लिए कॉफी या चाय पीते रहते हैं, पर यह इसका विकल्प नहीं माना जा सकता है। अगर आपको भी दिनभर सुस्ती और थकान की दिक्कत बनी रहती है तो इसके वास्तविक कारणों के बारे में जानना आवश्यक है। आमतौर पर हमारी जीवनशैली की आदतों और आहार के कारण भी इस तरह की समस्या हो सकती है।

अगर आप भी सुस्ती की समस्या से छुटकारा पाकर खुद को ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए पौष्टिक आहार के साथ दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं कई तरह के योगासनों का नियमित रूप से अभ्यास करने की आदत आपको पूरे दिन काम करने की शक्ति प्रदान करने के साथ एकाग्रता और ध्यान में सुधार करने में मदद कर सकती है। योग का अभ्यास आपकी उत्पादकता को भी बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उष्ट्रासन योग के हैं कई फायदे - फोटो : Istock
उष्ट्रासन (कैमल पोज)
उष्ट्रासन योग उन लाभकारी योगासनों में से एक है जो शरीर की मांसपेशियों को आराम देते हुए छाती को खोलने में मदद करता है। पीठ की स्ट्रेचिंग के लिए भी इस योग आसन को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को करना सुस्ती से छुटकारा पाने और अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। रोजाना 10-15 मिनट तक उष्ट्रासन योग का अभ्यास करना आपकी सेहत को कई तरह के लाभ प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
भुजंगासन योग है सेहत के लिए लाभदायक - फोटो : Istock
भुजंगासन योग (कोबरा पोज)
शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत में सुधार करते हुए रीढ़, छाती, नितंबों और पैरों के लिए भुजंगासन योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। आपके संतुलन और एकाग्रता के स्तर को बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन योग मुद्रा है। भुजंगासन योग, शरीर में रक्त के संचार को बेहतर बनाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित लाभ के लिए भी जाना जाता है। नियमित रूप से इस योग का अभ्यास आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
शलभासन के फायदे - फोटो : istock
शलभासन  योग (लोटस पोज)
शलभासन  योग का नियमित रूप से अभ्यास आपके शरीर में स्फूर्ति के संचार करने में काफी मददगार माना जाता है। पीठ, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूत करने में भी इस योग के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। शलभासन योग पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार करने में भी आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। रोजाना इस योग का अभ्यास सुनिश्चित करें। अधिकतम लाभ के लिए सही ढंग से आसनों का अभ्यास करें।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें