फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga For Digestion: खाना पचाने में होती है दिक्कत तो समय निकालकर करें ये योगासन, अवश्य मिलेगा लाभ

Mon, 03 Mar 2025 12:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें खाना पचाने में काफी परेशानी आती है, तो हम आपको इसके लिए कुछ योगासन बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस समस्या का बिना दवा के हल निकाल सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
खाना पचाने में होती है दिक्कत तो समय निकालकर करें ये योगासन - फोटो : Freepik.com
Yoga For Digestion: खराब खान-पान का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसकी वजह से अक्सर लोगों का पाचन तंत्र खराब हो जाता है, जिस कारण खाना पचाने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। यदि खाना सही से न पचे तो गैस और कब्ज जैसी परेशानियां शरीर को घेरने लगती हैं।

इन परेशानियों को दूर करने के लिए वैसे तो तमाम दवाएं बाजार में आती हैं, लेकिन आप बिना दवाइयों के सिर्फ योग करके भी गैस और कब्ज जैसी गंभीर दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। हम यहां आपको ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट से संबंधी परेशानियों को दूर करने में मददगार हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
वज्रासन
वज्रासन 
 
  • पेट से संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए ये सबसे असरदार योगासन माना जाता है। इसको आप खाने के बाद भी कर सकते हैं।
  • खाने के बाद 5-10 मिनट इस आसन में बैठने से पाचन सुधरता है।
  • इस आसन में बैठने से गैस और एसिडिटी की परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
पवनमुक्तासन - फोटो : istock
पवनमुक्तासन 
 
  • यदि आपके पेट में काफी ज्यादा गैस बनती है तो ये योगासन आपके काम आएगा।
  • इसके लिए जमीन पर सबसे पहले लेट जाएं।
  • जमीन पर लेटने के बाद घुटनों को छाती की ओर दबाएं और कुछ सेकंड रुकें।
  • इसे करने से कुछ समय बाद से आपको गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द से राहत मिलती है।   

4 of 6
भुजंगासन - फोटो : instagram
भुजंगासन 
 
  • एसिडिटी दूृर करने के लिए भुजंगासन काफी अच्छा विकल्प माना जाता है।
  • इसके लिए जमीन पर लेटकर शरीर को कोबरा पोज में ऊपर उठाएं।
  • ये पेट की चर्बी घटाने और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।
  • इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। 
 
 
विज्ञापन

5 of 6
अर्ध मत्स्येन्द्रासन - फोटो : Freepik
अर्ध मत्स्येन्द्रासन
 
  • ये योगासन लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है।
  • इसके लिए जमीन पर बैठकर शरीर को साइड में मोड़ें और गहरी सांस लें।
  • ये योगासन पाचन क्रिया में सुधार करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलासन - फोटो : Istock
मलासन
 
  • यदि पेट में कब्ज है तो इस योगासन को नियमित रूप से करना शुरू कर दें।
  • इसके लिए स्क्वाट पोज में बैठकर दोनों हाथों को जोड़ें।
  • ये योग कब्ज और पेट फूलने की समस्या दूर करता है।
  • इस योगासन से मेटाबॉलिज़्म भी सही होता है।

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें