योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत आपको संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है, कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के जोखिमों से बचाने में भी योग की आदत बनाने को शोधकर्ताओं ने लाभकारी पाया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं उनमें अन्य लोगों की तुलना में बीमारियों का जोखिम कम होता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद है। विशेषज्ञों ने मत्स्यासन योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कई समस्याओं में लाभकारी पाया है, विशेषतौर पर शरीर के ऊपरी हिस्से की कई समस्याओं में इससे आराम मिल सकता है।
मत्स्यासन योग, कई रोगों को खत्म करने वाला अभ्यास हो सकता है। पेट और गर्दन के सामने की मांसपेशियों को फैलाने और उनके कार्यों को बेहतर करने में इस योग के लाभ देखे गए हैं। योग विशेषज्ञ बताते हैं, इस योग से श्वसन विकारों में फायदा मिल सकता है। यह फेफड़ों से लेकर श्वासनली की समस्याओं को कम करने के साथ इससे संबंधित कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद हो सकती है। आइए मत्स्यासन योग के तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।