आप अपने बेस्ट फ्रेंड के बिना रह सकते हैं लेकिन अपने स्मार्ट फोन के बिना नहीं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम उम्र में ही आपका फेवरेट स्मार्ट फोन आपकी जवानी छीन रहा है। आज के दौर में हर किसी की लाइफ में स्मार्ट फोन एक अहम हिस्सा हैं।
फोन के लिए आपकी निर्भरता इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसकी कमी कभी-कभी आपको डिप्रेशन तक का शिकार तक बना देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत कम उम्र में ही आपके स्मार्ट फोन आपकी कमर और गर्दन की बैंड बजाकर आपको बुढ़ापे की तरफ ले जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
गर्दन और कमर दर्द की शिकायत
गर्दन और कमर दर्द की शिकायत
एक रिसर्च की मानें तो युवावस्था में ही लोगों की चाल 80 साल के बूढ़े लोगों की तरह होने लगी है। इसके साथ ही लोगों में गर्दन और कमर दर्द की भी शिकायत बढ़ रही है।
विज्ञापन
3 of 5
चलने की स्पीड कम
चलने की स्पीड कम
अक्सर लोग फोन पर बात करते समय सड़क पर इस तरह चलते हैं जैसे कोई 80 साल का बुर्जुग इंसान चल रहा हो। इसकी सीधी सी वजह ये हैं कि लोग अक्सर चलते-चलते फोन पर बात या मेसेज करते रहते हैं। जिसकी वजह से उनकी चलने की स्पीड कम हो जाती है और पीछे से देखने में लगता है कि कोई बुजुर्ग चल रहा हो।
4 of 5
अनोखी सुविधाएं
अनोखी सुविधाएं
कई देशों में तो स्मार्टफोन यूजर्स को उनके एडिक्शन से बचाने के लिए कई अनोखी सुविधाएं भी दी गई हैं। चीन जैसे देश में स्मार्टफोन यूजर्स लोगों के लिए अलग से फुटपाथ बनवाए गए हैं। जहां वो बिना खुद को नुकसान पहुंचाएं आराम से चल सकें। वहीं नीदरलैंड में तो लोगों के लिए अलग से पेवमेंट बना दिए गए हैं।
स्मार्टफोन लाता है रिश्तों में दूरी
एक स्टडी के मुताबिक स्मार्टफोन की वजह से लोग एक दूसरे से भी दूर होने लगे हैं। क्योंकि वो एक दूसरे के साथ समय बिताने से ज्यादा अपने फोन के साथ वक्त गुजारना ज्यादा पसंद करते हैं।