फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में लचीलापन चाहते हैं तो आज से ही शुरू करें शलभासन

Thu, 12 Sep 2019 09:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
शलभासन - फोटो : social media
शरीर में लचीलापन होना बेहद जरुरी है। कई बार लचीलापन नहीं होने के कारण काम करते वक्त कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने शरीर में लचीलापन चाहते हैं तो आपके लिए शलभासन बेहद फायदे मंद साबित होगा। आइए जानते हैं शलभासन की विधि एंव लाभ। 
विज्ञापन

2 of 3
शलभासन - फोटो : social media
शलभासन की विधि 
सबसे पहले जमीन पर चटाई बिछा लें। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं। ऐसा करते वक्त अपने दोनों पैरों को सीधा रखें। अब गहरी सांस लें और अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।ध्यान रहे कि ऐसा करते वक्त आपके हाथ ,नितम्ब और घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। इस अवस्था में लगातार सांस लेते रहें। इस आसान को आप 2-5 मिनट तक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : pixa
शलभासन के लाभ
शलभासन करने से आपके शरीर में लचीलापन आता है। इस आसन को करने से आपकी कमर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। शलभासन को रोज़ाना करने से पाचन क्रिया में सुधार भी आता है। इस आसान का सबसे ज्यादा प्रभाव कमर के निचले हिस्से में पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति को कमर के निचले हिस्से में दर्द होता है , तो उसे यह आसान जरुर करना चाहिए। शलभासन करने से आपके कमर दर्द को बेहद राहत मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें