आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कई रोगों से निजात मिलती है। लेकिन किसी भी चीज को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए नहीं तो वे जहर बन सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको तांबे के बर्तन में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
तांबे के बर्तन में गलती से भी ना रखें ये चीजें, बन जाएंगी जहर
2 of 6
तांबा
अचार
अगर आप सोचते हैं कि जिस तरह तांबे के बर्तन में रखा पानी आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है उसी तरह अचार भी आपको फायदा करेगा, तो आप गलत हैं। जी हां, अचार को खासकर सिरके वाले अचार को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। दरअसल, सिरका मेटल के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करने लगता है जिस वजह से कॉपर पॉइजनिंग हो सकती है।
विज्ञापन
तांबे के बर्तन में गलती से भी ना रखें ये चीजें, बन जाएंगी जहर
3 of 6
तांबा
दही
दही को तांबे के बर्तन में रखने पर इसके पोषक तत्व फायदा करने की जगह उल्टा असर दिखाने लगते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व तांबे के साथ रिएक्ट करते हैं जिस वजह से लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
तांबे के बर्तन में गलती से भी ना रखें ये चीजें, बन जाएंगी जहर
4 of 6
तांबा
दूध
दही की तरह दूध के भी सारे पोषक तत्व तांबे के बर्तन में रखने पर उल्टा असर करते हैं। इस वजह से लोगों को उल्टी, डायरिया, पेट खराब आदि समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
तांबे के बर्तन में गलती से भी ना रखें ये चीजें, बन जाएंगी जहर
5 of 6
तांबा
लेमन जूस
लेमन जूस में मौजूद एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इसकी वजह से लोगों में गैस बनना, पेट में दर्द जैसी समस्या होती है।
तांबे के बर्तन में गलती से भी ना रखें ये चीजें, बन जाएंगी जहर
6 of 6
तांबा
सिट्रिक फूड
सिट्रिक फूड या खट्टी चीजों को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखने के बाद इन चीजों को खाने से कमजोरी और आलस आने लगता है। साथ ही अगर आप लंबे समय तक तांबे में रखी चीजें खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इस कारण चक्कर और बेहोशी आने लगती हैं।