पेशाब रुक-रुक कर आए और जलन हो रही हो तो बिल्कुल भी देर न करें। आप बहुत बड़े खतरे में हो सकते हैं, बचाव ही उपाय है तो समय रहते संभल जाएं।
विज्ञापन
2 of 10
urine infection
लंग्स कैंसर के बाद मौत का सबसे बड़ा कारण प्रोस्टेट कैंसर है। इसका खुलासा पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार ने किया है। उनके मुताबिक चंडीगढ़, मुंबई, दिल्ली, कलकत्ता में सबसे ज्यादा प्रोस्टेट कैंसर डिटेक्ट हुआ है। वहीं, पीजीआई चंडीगढ़ में पिछले पांच सालों में प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों का आंकड़ा पहले से पांच गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
3 of 10
urine infection
पिछले एक सप्ताह में पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो मरीजों का आंकड़ा करीब 250 से 300 के बीच पहुंच गया है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम प्रोस्टेट कैंसर से कैसे घिरते जा रहे हैं। रूरल एरिया के लोग सबसे ज्यादा प्रोस्टेट कैंसर के चपेट में आए हैं। इसकी मुख्य वजह अस्वस्थ जीवन शैली से मोटापे का बढ़ना है जो प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना को बढ़ा सकता है। वैसे यह आमतौर पर अनुवांशिक देखा गया है। प्रोस्टेट कैंसर को ‘साइलेंट किलर’ के नाम से भी जाना जाता है।
4 of 10
urine infection
क्या है प्रोस्टेट कैंसर
प्रोस्टेट पुरुषों के शरीर की एक ग्रंथि है, जो वीर्य को बनाने में मदद करता है। प्रोस्टेट उस नली से जुड़ी होती है जो मूत्राशय से मूत्र को शरीर से बाहर निकालता है। युवा आदमी का प्रोस्टेट लगभग एक अखरोट के बराबर होता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। जिसके कारण कैंसर जैसी समस्याएं होती है।
विज्ञापन
5 of 10
urine infection
45 साल के बाद हर दो साल के अंतराल पर कराएं पीएएसए
इस कैंसर का पता करने का आसान तरीका किसी भी पुरुष द्वारा एक निश्चित अंतराल पर साधारण रक्त परीक्षण कराते रहना है। इस रक्त परीक्षण को प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजेन (पीएएसए) कहते हैं। यह शरीर का एक रसायन है। इसका लेवल बढ़ने पर प्रोस्टेट कैंसर की आशंका रहती है। यह परीक्षण हर दो साल के अंतराल पर 45 साल की आयु के बाद करवाया जाता है।
विज्ञापन
6 of 10
pelvic pain
कैंसर बोन तक पहुंचने पर फ्रैक्चर का खतरा
डॉक्टर के मुताबिक अगर प्रोस्टेट कैंसर ज्यादा फैल जाता है, तो मरीज को हार्मोनल ट्रीटमेंट दिया जाता है। जब कैंसर ज्यादा फैल जाता है, तो पहले कीमोथैरेपी और सेकेंड हार्मोनल ट्रीटमेंट दिया जाता है। वहीं जब कैंसर बोन तक बढ़ जाता है, तो फ्रैक्चर होने की आशंका बढ़ती है।
विज्ञापन
7 of 10
stomach pain
लक्षण
पेशाब रुक-रुक कर आना। पेशाब करते समय जलन होना। रात के समय बार-बार पेशाब आना। पेशाब करते समय खून आना। शरीर में लगातार दर्द बना रहना। ज्यादा देर तक पेशाब को रोक न पाना।
8 of 10
Stomach Pain
कारण
ज्यादा रेड मीट खाना। फैटी डाइट खाना। तय मानक से ज्यादा वजन बढ़ना। व्यायाम की कमी। परिवार में पहले किसी को होने पर घर के सदस्यों में संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। जिन पुरुषों की प्रजनन क्षमता कम होती है उनको भी प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा होता है। लिंग गुणसूत्रों में गड़बड़ी के कारण भी प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
9 of 10
pain
ऐसे कर सकते हैं 45 पार के लोग प्रोस्टेड कैंसर से बचाव
- फल और खूब हरी सब्जियां खाएं।
- शरीर में विटामिन की कमी न होने दें।
- यदि पेशाब में कोई दिक्कत आ रही है, तो यूरोलॉजिस्ट को दिखाएं।
- कीटनाशक और केमिकल से दूर रहें।
उम्र बढ़ने से प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। यदि शुरुआत में हीं इसका पता चल जाए तो इसका पूर्णतया इलाज संभव है। 45 से 50 की उम्र में हर व्यक्ति को एक बार प्रोस्टेट की जांच करवानी चाहिए। प्रोस्टेट कैंसर बॉडी के नैरो एरिया में होता है, जब प्रोस्टेट अंदर रहता है, तो इसे रोबोटिक सर्जरी की मदद से जड़ से निकाला दिया जाता है। इस प्रोसेस को रेडिकल प्रोस्टेटिक्टॉमी कहते हैं। रोबोट का विजन अच्छा होता है। डॉक्टर ने बताया कि रोबोट का सबसे अच्छा यूज प्रोस्टेट कैंसर में ही है। - डॉ. संतोष कुमार, एडिशनल प्रोफेसर, यूरोलॉजी विभाग, पीजीआई चंडीगढ़