कोरोना महामारी की शुरुआत से ही लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने के लिए जोर दिया जा रहा है। इसमें भी श्वसन प्रणाली को मजबूत करने के महत्व पर विशेषज्ञ अधिक ध्यान देने की सलाह देते हैं। नोवेल कोरोनावायरस श्वसन प्रणाली की बीमारी होने के कारण फेफड़ों के ऊतकों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, जिससे सांस फूलने और बलगम बनने जैसी समस्या देखने को मिलती है। कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में लोगों में सांस से संबधित दिक्कतें अधिक देखने को मिली थीं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक जीवन में सांस से संबंधित योगाभ्यासों को शामिल करके वायु मार्ग साफ रखा जा सकता है, जिससे फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है। सांस लेने वाले इन व्यायामों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। जो लोग कोविड-19 के शिकार रह चुके हैं, उनके लिए तो इन व्यायामों का अभ्यास करना और भी आवश्यक हो जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही तीन सांस वाले योग अभ्यास के बारे में जानते हैं जिनका सभी लोगों को रोजाना अभ्यास जरूर करना चाहिए।