फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: आ रही हैं बोर्ड की परीक्षाएं, याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Sat, 12 Mar 2022 12:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एग्जाम से पहले तनाव को कैसे दूर करें? - फोटो : Pixabay
कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए बच्चों ने पढ़ाई की अवधि भी बढ़ा दी है। पर क्या आप भी याद करने के कुछ ही समय बाद चीजों को भूल जाते हैं या फिर बहुत देर तक पढ़ाई में एकाग्रता नहीं बना पाते हैं? असल में यह एक आम सी समस्या है, जिससे ज्यादातर बच्चे परेशान रहते हैं। पर अब आपको इस बारे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। योगासनों को  शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर विकल्प के रूप में देखा जाता रहा है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक योग, आपको अपने शरीर और श्वास प्रवाह के बीच संबंध स्थापित करने में सहायक हैं। इसके अलावा नियमित योग का अभ्यास तनाव और चिंता को दूर रखने के साथ एकाग्रता को बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यह याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के साथ परीक्षा की अच्छी तैयारी करने में आपकी मदद करेंगे। दिन में बमुश्किल 10-15 मिनट का योगासन आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि छात्रों के लिए किन योगासनों का नियमित अभ्यास करना विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
ध्यान लगाने से बढ़ती है एकाग्रता - फोटो : Pixabay
ध्यान मुद्रा
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और एकाग्रता शक्ति को बढ़ावा देने के लिए नमस्कार या ध्यान मुद्रा का नियमित अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। रोजाना 10- 15 मिनट तक इस योग का नियमित अभ्यास आपकी मानसिक क्षमता को बढ़ाने, चीजों को अच्छी तरह से याद रख पाने और बेहतर मनोदशा में आपकी मदद कर सकता है। नमस्कार मुद्रा का अभ्यास तनाव-चिंता जैसे विकारों को कम करता है जो आपके मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन

3 of 4
ट्री पोज योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay
वृक्षासन योग का अभ्यास
वृक्षासन योग या ट्री पोज, शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ बेहतर एकाग्रता और मानसिक शक्ति प्रदान करने में इस योग का अभ्यास आपके लिए लाभदायक हो सकता है। वृक्षासन योग शरीर की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के साथ संतुलन को भी बेहतर बनाए रखने में भी आपकी मदद करता है।
विज्ञापन

4 of 4
पश्चिमोत्तानासन योग के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तानासन योग
पश्चिमोत्तानासन योग को दिमाग की शक्ति को बढ़ावा देने वाले प्रमुख योगासनों में से एक माना जाता है। एकाग्रता  को सुधारने में यह सबसे प्रभावी योग अभ्यासों में से एक है। तनाव दूर करने और दिमाग को शांत करने में भी यह योग बहुत फायदेमंद है। यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो यह आसन पित्ताशय और आंतों को उत्तेजित करके इस समस्या को ठीक करने में आपकी मदद करता है। शरीर को ऊर्जावान बनाने और शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने के लिए भी यह एक आदर्श योगासन है। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें