कभी काम की चिंता तो कभी पर्सनल लाइफ की खींचतान, कहीं परीक्षा का दबाव तो कहीं रोजगार की तलाश। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव यानी टेंशन का होना आम हो गया है। तनाव के वजह से कंधों में अकड़न, पीठ में खिंचाव, सिर और गर्दन में दर्द होने लगता है। योग इन तकलीफों में काफी राहत देता है।