फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम के बिना भी मिल सकती है शानदार बॉडी, रोजाना करें ये योगासन

Mon, 16 Dec 2019 03:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शरीर को फिट और सु़डौल रखना और जिम जाने की ख्वाहिश हर लड़के की होती है। लेकिन अगर जिम जाने का वक्त नहीं मिल रहा है तो योग के जरिए भी शानदार बॉडी पाई जा सकती है। योग की मदद से केवल बीमरियों से भी छुटकारा नहीं मिलता है बल्कि इसकी मजबूत बॉडी भी बनाई जा सकती है। आगे की स्लाइड में जानें वो कौन से आसन  हैं जिनकी मदद से मिलेगी शानदार बॉडी...

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixa
तितली आसन
शानदार एब्स पाने के लिए तितली आसन सबसे लाभकारी होता है। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें और पैरों को खोल लें। इसके बाद, सिर को उठाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को पेल्विस की ओर क्रंच करें। थोड़ी देर रूकने के बाद फिर से शुरूआत करें।
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : pixa
बोट पोज
बोट पोज की मदद से भी एब्स बना सकते हैं। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को छाती तक ले आएं। अब अपने हाथों को छाती से सामने प्रार्थना की अवस्था में ले आएं। अब अपने हाथ को दाएं ओर मोड़ें और हाथों को प्रार्थना की अवस्था में ही रखें। अब इसी को दूसरे हाथ से भी करें।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
पैरों से बोट पोज
पैरों की मदद से बोट पोज करने का अभ्यास एब्स मनाने में मदद करता है। इस योग का अभ्यास करने के लिए जमीन पर बैठें और घुटनों को सीने तक ले आएं। अब अपने  हाथों को जमीन पर रखें और कमर के ऊपरी हिस्से को नीचे रखते हुए पैरों को ऊपर उठाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें