तेज रफ्तार वाली जिंदगी की वजह से खान-पान, व्यायाम पर उचित ध्यान न दे पाना कई प्रमुख रोगों का कारण बनता है। गठिया भी इन्ही बीमारियों में से एक है। ऑफिस में लगातार बैठकर काम करना या ज्यादा देर तक बैठे रहने के कारण जोडों में जकडन होने से भी यह रोग होता है। गठिया या अर्थराइटिस हड्डियों के जोडों की बीमारी है। यह बीमारी पुरषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है जो उम्र नहीं देखती है। लेकिन योगा के कुछ आसनों का अभ्यास कर आप गठिया के दर्द से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में...