फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttanasana: उत्तानासन करने के फायदे, जानिए इस योग के अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

Wed, 03 Jul 2024 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस आसन को करने के लिए 15-30 सेकंड के बीच की अवधि होनी चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानिए उत्तानासन के फायदे और इसके अभ्यास का सही तरीका।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तानासन के फायदे और अभ्यास का तरीका - फोटो : istock
Benefits Of Uttanasana: उत्तानासन योग पूरे शरीर को अच्छी स्ट्रेच देता है और दिमाग में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने में मदद करता है। इस आसन को अंग्रेजी में Standing Forward bend Pose या Intense Stretch Pose भी कहते हैं।उत्तानासन संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ जोर से खिंचाव/ स्ट्रेचिंग करने वाला आसन है। इस आसन के अभ्यास से शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं।

इस आसन के अभ्यास के दौरान शरीर दिल के नीचे होता है। इस कारण रक्त प्रवाह पैरों में होने की बजाय सिर की तरफ होने लगता है, जिससे दिमाग में रक्त और ऑक्सीजन की अच्छी खासी मात्रा पहुंचने लगती है। इस आसन को करने के लिए 15-30 सेकंड के बीच की अवधि होनी चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानिए उत्तानासन के फायदे और इसके अभ्यास का सही तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
मांसपेशियों की मजबूती के लिए करें उत्तानासन का अभ्यास - फोटो : iStock
उत्तानासन के अभ्यास के फायदे
  • उत्तानासन के अभ्यास से पिंडली, जांघ, पीठ, कमर और कूल्हे मजबूत होते हैं। मांसपेशियों में होने वाले दर्द और अन्य समस्याएं कम हो सकती हैं।
  • इस योग के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क को शक्ति मिलती है, दिमाग शांत रहता है और तनाव से दूर रह सकते हैं।
  • सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या में भी उत्तानासन का अभ्यास असरदार है।
  • पाचन संबंधी समस्याओं और एब्स को टोन करने में उत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं।
  • आसन के अभ्यास के लिए नीचे की ओर झुकते हैं जिससे जांघों और घुटनों में मजबूती आती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, साइनोसाइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या में इस योग के अभ्यास से राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तानासन के अभ्यास का तरीका - फोटो : pexel
उत्तानासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- योग मैट पर सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को हिप्स पर रखें।
स्टेप 2- अब सांस अंदर खींचते हुए कमर को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
स्टेप 3- फिर हाथों से टखने को पीछे की ओर पकड़ते हुए पैर सीधी रेखा में रखें।
स्टेप 4- इस दौरान सीना पैर के ऊपर छूता रहेगा।

4 of 5
उत्तानासन के अभ्यास का तरीका - फोटो : pexel
स्टेप 5- अब जांघों को भीतर की ओर दबाने का प्रयास करें और शरीर को एड़ी के बल स्थिर करें।
स्टेप 6- सिर को नीचे की तरफ झुकाएं और टांगों के बीच से झांककर देखें।
स्टेप 7- इस मुद्रा में 15-30 सेकेंड तक रहें और धीरे धीरे प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
स्टेप 8- सांस को भीतर की ओर खींचते हुए हाथों को हिप्स पर रखें।
स्टेप 9- धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठें और सामान्य होकर खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवार के सहारे योगा - फोटो : istock
अभ्यास के दौरान सावधानियां
 
  • अगर पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी हो तो यह अभ्यास न करें।
  • हैमस्ट्रिंग में खिंचाव और पैर की मांसपेशियों में दर्द होने पर भी इस अभ्यास को न करें।
  • साइटिका की समस्या में इस आसन से दर्द बढ़ सकता है
  • रीढ़ की हड्डी में दर्द होने पर उत्तानासन के अभ्यास से बचें।
  • संतुलन बनाने में समस्या होने पर दीवार का सहारा ले सकते हैं।
-----------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें