फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: रोजाना कीजिए अनुलोम-विलोम अभ्यास, सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले लाभ

Fri, 11 Feb 2022 12:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अनुलोम विलोम योगासन के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की सलाह दी जाती है। इसमें भी प्राणायाम का अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। अनुलोम-विलोम योग के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत ही लाभदायक मानते हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ शरीर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के साथ कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में अनुलोम-विलोम का अभ्यास आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।  श्वास के इस अभ्यास को सभी लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, हालांकि कुछ स्थितियों में विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर ही इसका अभ्यास करना उचित माना जाता है।

अनुलोम-विलोम योग एक विशिष्ट प्रकार का नियंत्रित श्वास अभ्यास (प्राणायाम) है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक इसका दैनिक अभ्यास करने वाले लोगों में तनाव की समस्या कम होती है और यह बेहतर श्वास और रक्त परिसंचरण को बनाए रखने में भी सहायक है। आइए रोजाना इस योग के अभ्यास से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अनलोम विलोम योग के लाभ - फोटो : iStock
अनुलोम-विलोम योग का अभ्यास कैसे करें?
विशेषज्ञों के मुताबिक इस आसन को करने के लिए भी सबसे पहले शरीर को एकदम से सीधा रखते हुए ध्यानपूर्वक में बैठ जाएं। बाएं हाथ से ज्ञान मुद्रा बनाकर दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से श्वास भरें। अब बाई नासिका बंद करें और दाईं नासिका से श्वास छोड़ें। इस क्रिया को अब दूसरी नाक से दोहराएं। किसी भी योग से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए उसका सही ढंग से अभ्यास करना सबसे आवश्यक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
योगासन के सेहत के लिए लाभ - फोटो : Pixabay
अनुलोम-विलोम के क्या फायदे हैं?
विभिन्न शोधों से पता चलता है कि इस अभ्यास से कई गंभीर स्वास्थ्य विकार, जैसे हृदय की समस्याएं, गंभीर अवसाद, उच्च रक्तचाप, गठिया, माइग्रेन का दर्द कम हो जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक सही ढंग से अगर रोजाना अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया जाए तो इसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
  • यह अवसाद, तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है।
  • अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसे श्वसन विकारों के लक्षणों को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है।
  • नकारात्मक विचारों पर काबू पाने में मददगार है। सोच सकारात्मक हो जाती है और आप क्रोध, विस्मृति, बेचैनी और निराशा जैसी नकारात्मक भावनाओं को दूर रहते हैं। 
  • इस प्राणायाम के अभ्यास से एकाग्रता, धैर्य, ध्यान, निर्णय लेने की क्षमता में इजाफा होता है।
  • शरीर के वात, कफ और पित्त तीनों दोषों को संतुलित करता है।
  • वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को सुव्यवस्थित करने में मदद करता है। 
  • प्राकृतिक रूप से त्वचा की चमक बढ़ती है।
विज्ञापन

4 of 4
योगासनों का करें अभ्यास - फोटो : Pixabay
इन बातों का रखें ध्यान
अध्ययनों में अनुलोम विलोम को सुरक्षित बताया गया है, इसके कोई भी ज्ञात जोखिम या नकारात्मक प्रभाव का जिक्र नहीं मिलता हैं। कई अध्ययन में बताया गया है कि योग के सही तरीके को जानने के लिए प्रशिक्षित योग शिक्षक की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। यदि आप पहले से किसी गंभीर रोग के शिकार हैं तो इस योग के अभ्यास से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें