फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग टिप्स: भूलने की समस्या हो सकती है कम! रोज करें ये 5 योगासन, दिमाग रहेगा एक्टिव

Wed, 21 Oct 2026 07:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga For Mental Wellness: योग से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। नियमित सही तरीके से किए गये योगासन से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और भूलने को समस्या भी कम होती है।
विज्ञापन
1 of 6
याददाश्त तेज करने के लिए योग - फोटो : Ai
Yoga to boost memory: क्या आपको छोटी-छोटी बातें याद रखने में परेशानी होती है? कभी किसी का नाम भूल जाना, जरूरी सामान रखकर उसकी जगह याद न रहना या कोई काम करने के बाद भी उसे भूल जाना आम अनुभव हो सकता है। हालांकि, अगर भूलने की समस्या बार-बार होने लगे, तो अपनी दिनचर्या और सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।

तनाव, नींद की कमी, व्यायाम न करना और असंतुलित जीवनशैली एकाग्रता तथा याददाश्त को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना मददगार हो सकता है।
 
योग केवल शरीर को लचीला बनाने का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह तनाव कम करने, मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है। नियमित योगाभ्यास और प्राणायाम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि कोई भी योगासन भूलने की समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। इसके लिए पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन, शारीरिक गतिविधि और मानसिक रूप से सक्रिय रहना भी जरूरी है।

आइए जानते हैं ऐसे पांच योगासन और अभ्यास, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पद्मासन में योग मुद्रा करते - फोटो : Abhay K.
पद्मासन
 
पद्मासन ध्यान लगाने के लिए किया जाने वाला पारंपरिक योगासन है। इसमें स्थिर बैठकर सांस पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जिससे मन को शांत करने और एकाग्रता का अभ्यास करने में मदद मिल सकती है।
 
कैसे करें अभ्यास

जमीन पर बैठकर पैरों को विपरीत जांघों पर रखें। रीढ़ सीधी रखें और हाथों को घुटनों पर टिकाएं। सहज सांस लेते हुए कुछ मिनट बैठें। यदि पद्मासन करने में परेशानी हो, तो सामान्य सुखासन में बैठ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ताड़ासन - फोटो : istock
ताड़ासन
 
ताड़ासन शरीर का संतुलन सुधारने और सही मुद्रा का अभ्यास करने में मदद करता है। यह सीधे तौर पर याददाश्त बढ़ाने वाला प्रमाणित उपचार नहीं है, लेकिन नियमित शारीरिक गतिविधि के हिस्से के रूप में उपयोगी हो सकता है।
 
कैसे करें अभ्यास 

सीधे खड़े हों, दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें। सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और चाहें तो एड़ियां उठाकर पंजों पर संतुलन बनाएं। कुछ सेकंड रुककर सामान्य स्थिति में लौट आएं।
 

4 of 6
वृक्षासन - फोटो : istock
वृक्षासन
 
वृक्षासन में शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। यह संतुलन और शारीरिक नियंत्रण का अभ्यास करने में सहायक है।
 
कैसे करें अभ्यास

सीधे खड़े होकर एक पैर का तलवा दूसरे पैर की जांघ या पिंडली पर रखें। इसे घुटने पर न टिकाएं। सामने किसी स्थिर बिंदु पर नजर रखें और सहज सांस लेते रहें। फिर दूसरी तरफ से अभ्यास करें। जरूरत पड़ने पर दीवार का सहारा लें।
विज्ञापन

5 of 6
भ्रामरी प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
भ्रामरी प्राणायाम
 
भ्रामरी प्राणायाम में सांस छोड़ते समय मधुमक्खी जैसी गुनगुनाहट की जाती है। यह मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद कर सकता है। तनाव कम होने से ध्यान केंद्रित करना आसान हो सकता है।
 
कैसे करें अभ्यास

आराम से बैठें और आंखें बंद करें। नाक से सहज सांस लें और सांस छोड़ते समय हल्की गुनगुनाहट करें। शुरुआत में पांच बार अभ्यास करें। सांस को जबरन न रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
 
अनुलोम-विलोम में बारी-बारी से दोनों नासिकाओं से सांस लेने का अभ्यास किया जाता है। इसे आराम से करने पर मन को शांत रखने और तनाव प्रबंधन में मदद मिल सकती है।

कैसे करें अभ्यास

आराम से बैठें। दाएं अंगूठे से दाईं नासिका बंद करके बाईं ओर से सांस लें। फिर बाईं नासिका बंद करके दाईं ओर से सांस छोड़ें। अब दाईं ओर से सांस लेकर बाईं ओर से छोड़ें। शुरुआत में कुछ चक्र सहज गति से करें। सांस रोकना जरूरी नहीं है।
 
याददाश्त बेहतर रखने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान 
 
  • रोजाना पर्याप्त और नियमित नींद लें।
  • संतुलित भोजन करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • नियमित टहलें और अपनी क्षमता के अनुसार शारीरिक गतिविधि करें।
  • पढ़ने, लिखने, पहेलियां सुलझाने और नई चीजें सीखने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लें।
  • तनाव अधिक हो तो विश्राम और ध्यान के लिए समय निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें