हमारे शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम बीमारियों से लड़ने और उसे दूर रखने का काम करती है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के वजह से सर्दी-जुकाम, वायरल समेत कई खतरनाक बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। गतिहीन जीवनशैली के कारण हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। भागदौड़ से भरी जिंदगी के कारण इंसान को अपने ऊपर ध्यान देने का समय ही नहीं है। ऐसे में आपके दिमाग में एक ही सवाल आ सहा होगा कि अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कैसे करें? योग ही एक ऐसा साधन है जो नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।