बच्चों के अंदर अच्छी आदतें डालना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। बचपन से ही जब हम उनके अंदर सही दिनचर्या और खानपान सिखाते हैं तो आगे चलकर वहीं बच्चे स्वस्थ रहते हैं। अगर आप अपने बच्चों का सही मानसिक और शारीरिक विकास करना चाहते हैं तो उनके जीवन में योग को भी शामिल करें। बचपन से ही योग का नियमित अभ्यास उनको आगे चलकर बहुत फायदा देगा। तो चलिए जानें बच्चों को खेल-खेल में कौन से योग सिखा सकते हैं।