फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए करें नियमित रूप से इन पांच योग आसनों का अभ्यास

Thu, 05 Sep 2019 07:41 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। लेकिन वो कौन से योगासन है जिन्हें रोज आसानी से किया जा सके जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहे और शरीर की सारी क्रियाएं सुचारू रूप से चलती रहें। तो आइए जाने उन पांच योगासनों के बारे में जिनका अभ्यास रोजाना तीस मिनट करने से शरीर को लाभ मिलता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
बालासन
यह आसन नियमित रूप से करने से कंधों और कमर के दर्द से निजात दिलाता है। बालासन की क्रिया रोजाना करने सांस की समस्या से तो निजात मिलती ही है साथ ही पाचन की क्रिया भी सही रहती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
सुखासन
मानसिक शांति और थकान दूर करने के लिए नियमित रूप से कम से कम पांच मिनट तक सुखासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने से रीढ़  की हड्डी को मजबूती मिलती है।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
अधोमुख सर्वासन
रोजाना कम से कम तीन से चार मिनट इस आसन का अभ्यास करने से हाथ, पैर, कंधा और सीने की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अधोमुख सर्वासन का अभ्यास करने से फेफड़ें मजबूत होते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
ताड़ासन
ताड़ासन योग की क्रिया को करने से पैरों में मजबूती आती है। इस मुद्रा में कम से कम 12 सेकेंड तक रहते हुए रोजाना कम से कम दस बार इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
त्रिकोणासन
कमर और जांघों के पास का मोटापा कम करने के लिए ये एक बढ़िया आसन है। त्रिकोणासन करने से पाचन की समस्या दूर होती है। रोजाना कम से कम दो से तीन मिनट तक इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें