सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दिया है। सुबह-सुबह गुलाबी ठंड की वजह से गर्म बिस्तर को छोड़कर न तो कहीं जाने का मन करता है और ना ही कोई काम करने का मन करता है। लेकिन काम तो करना ही है। इसके लिए शरीर को ऐसा तैयार करना होता है कि दिनभर ऊर्जावान महसूस करें और काम करने में मन भी लगे। ऐसे में योग से बेहतरीन माध्यम और कुछ नहीं हो सकता है। योग न सिर्फ हमारे शरीर को फिट रखता है बल्कि दिमाग भी हमेशा सक्रिय रहता है। शोध के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति मात्र 10 मिनट शांति से योग कर ले तो वह पूरे दिन बेहतर ढंग से काम कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अभ्यास से आप खुद को एक्टिव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...