फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खास योगासनों के अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी मजबूत, नहीं रहेगा किसी बैक्टीरिया के संक्रमण का डर

Tue, 12 May 2020 10:08 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
योगा - फोटो : फाइल फोटो
इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली ही हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने और उसे दूर रखने का काम करती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने की वजह से इंसान सर्दी-जुकाम, वायरल समेत कई खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ जाता है। हमारे गतिहीन जीवनशैली के कारण ही इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। भागदौड़ से भरी जिंदगी में इंसान को अपने ऊपर ध्यान देने का समय ही नहीं है। ऐसे में आपके दिमाग में एक ही सवाल आ रहा होगा कि अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कैसे करें? योग ही एक ऐसा साधन है, जो नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ताड़ासन
ताड़ासन यानी माउंटेन पोज एक ऐसी मुद्रा है जिसमें कई आसन निकलते हैं। इसी वजह से इस मुद्रा को सभी योगासनों की 'मां' कहा जाता है। बेसिक लेवल हठ योग मुद्रा होने के कारण आप इसे दिन में कभी भी कर सकते हैं। इस आसन को कम से कम 20 सेकेंड या पांच गहरी सांसों को आयोजित करने तक अभ्यास करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भुजंगासन
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह आसन सूर्य नमस्कार के अभ्यास का एक हिस्सा है। इसके नियमित अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पादंगुष्ठासन
पादंगुष्ठासन को बिग टो पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन भी ताड़ासन की तरह बेसिक लेवल का हठ योग मुद्रा है, जिसे आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। यदि आप इसे सुबह करने से चूक जाते हैं, तो शाम को अपने अंतिम भोजन से 2-3 घंटे बाद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन यानी त्रिभुज मुद्रा इम्यून सिस्टम के लिए सबसे अच्छे योग में से एक है। सूबह उठकर इस आसन को करना चाहिए। त्रिकोणासन के अभ्यास से भोजन पूरी तरह से पच जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें