फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: दुनिया की सबसे महंगी कारें और आलीशान घर के मालिक हैं हनी सिंह, जानिए 'Yo Yo' की कुल संपत्ति

Tue, 15 Mar 2022 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh
हिंदी गानों में अग्रेंजी, पंजाबी मिक्स और रैप को जोड़कर युवाओं को एक से बढ़कर एक पार्टी सॉन्ग देने वाले हनी सिंह का आज जन्मदिन है। यो-यो के नाम से मशहूर हनी सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह का असली नाम हरदेश सिंह है। हनी सिंह का जन्म पंजाब में 15 मार्च 1983 को हुआ था। उन्होंने शालिनी तलवार से शादी की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो के जरिए की। बाद में हनी ने अपने नाम के साथ यो-यो लगा लिया, जिसका मतलब है 'आपका अपना'। हनी सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। हाई हिल्स, अंग्रेजी बीट समेत तमाम गानों के जरिए हनी ने भारत ही नहीं विश्व में अपनी पहचान बना ली। शोहरत के साथ ही हनी सिंह ने अपने काम से करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। उनके पास दुनिया की सबसे बेहतरीन कारें हैं, वहीं उनका घर और लाइफस्टाइल भी काफी लग्जरी है। एक गाने से ही हनी सिंह बहुत मोटी कमाई कर लेते हैं। चलिए जानते हैं हनी सिंह की नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
हनी सिंह लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh
हनी सिंह का आलीशान घर

भारतीय सिंगर, संगीतकार, म्यूजिक प्रोड्यूसर, रिकाॅर्डिस्ट, लाइव परफॉर्मर हनी सिंह काफी रईस हैं। उनकी पंजाब और दिल्ली एनसीआर में प्राॅप्रटी है। पंजाब में उनका पैतृक घर है, जो कि बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। इस घर की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये तक है। वहीं दिल्ली एनसीआर के पॉश इलाके गुड़गांव में उनका आलीशान मकान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मुंबई और नोएडा में भी संपत्ति है।
विज्ञापन

3 of 5
हनी सिंह लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh
हनी सिंह का कार कलेक्शन

हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो में बहुत ही शानदार और महंगी कारें नजर आती हैं लेकिन उनके पास खुद भी लग्जरी कारों का कलेक्शन है। हनी सिंह के पास ऑडी क्यू 7 ,ऑडी आर8,जगुआर,रोल्स, बीएमडब्ल्यू आदि गाड़िया हैं। इन कारों की कीमत लगभग 1.2 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक है। इसके अलावा हनी सिंह के पास हार्ले डेविडसन बाइक भी है।

4 of 5
हनी सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh/
हनी सिंह की कमाई

यो यो हनी सिंह की कमाई का मुख्य जरिया गायिकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह फिल्मों में एक गाने के लिए लगभग 70 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। हनी सिंह सालाना 12 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। हनी सिंह सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सिंगर में से हैं। वहीं वह 'ड्रीम फॉर यू' नाम के एक एनजीओ की भी मदद करते हैं। लाइव कॉन्सर्ट के जरिए भी चैरिटी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh/
हनी सिंह की कुल संपत्ति

सबसे अमीर सिंगर और रैपर में शामिल हनी सिंह की कुल संपत्ति लगभग 25 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में हनी सिंह 180 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई प्रति वर्ष 20 फीसदी की दर से बढ़ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें