फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: कोरोना काल के दो साल बाद स्कूल पहुंचे बच्चों की जीवनशैली में आए ये बदलाव

Thu, 22 Dec 2022 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना काल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : amar ujala
Year Ender 2022 : कोविड 19 संक्रमण ने लोगों के जीवन पर गहरा असर डाला। कोरोना वायरस के फैलने से देश दुनिया के लोगों की सेहत पर ही प्रभाव नहीं पड़ा, बल्कि लोगों के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक जीवन पर भी असर पड़ा। लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। भारत के संदर्भ में बात करें तो कोरोना काल में जो बदलाव यहां देखे गए, वह आजतक नहीं हुए थे। लॉकडाउन के बाद कई तरह की पाबंदियां, वर्क फ्राॅम होम कल्चर की शुरुआत और शिक्षा पद्धति में बदलाव को सबने महसूस किया। बच्चों से लेकर बड़े तक कोरोना काल में हुए बदलावों से प्रभावित हुए। साल 2020 में पहली बार लॉकडाउन लगा। स्कूल बंद हो गए। ऑनलाइन शिक्षा पद्धति की शुरुआत हुई। साल 2021 में छात्रों के लिए वैकल्पिक तौर पर स्कूल खुले। वहीं साल 2022 में एक बार पुन: बच्चे स्कूल पहुंचे। कोरोना काल के दो सालों में बाद जब बच्चे 2022 में पुरानी वाले स्कूली जीवन में लौटे, तो बहुत कुछ उनकी जीवनशैली में बदल चुका था। आइए जानते हैं कोरोना के बाद स्कूल लौटे बच्चों के जीवन में आए क्या बदलाव।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना काल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : amar ujala
लिखने का अभ्यास छूटा

दो साल से घर से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिखने का अभ्यास छूट गया। कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक उनकी काॅपी चेक नहीं कर पाते थे और न ही लिखावट संवारने पर काम कर पाते थे। मौखिक पढ़ाई का ट्रेंड बढ़ गया। बच्चे भी पहले जिस तरह काॅपी भर भर के लिखा करते थे, वह आदत स्कूल वापस पहुंचने के बाद छूट गई। शुरू में जब उन्हें स्कूल में लिखने को कहा गया तो किसी की कलाई में दर्द हुआ तो किसी की लिखावट सुंदर नहीं रही।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना काल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : Pixabay
घंटों क्लास में बैठना हुआ मुश्किल

घर से पढ़ाई करने और स्कूल में पढ़ाई में एक बड़ा अंतर है। ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चे घर पर आराम से बिस्तर पर बैठकर या सोफे पर बैठकर पढ़ते थे, लेकिन जब बच्चे लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे और उन्हें स्कूल की सीट पर बैठना हुआ तो वह कुछ घंटे भी बैठ न सके। बच्चों को पीठ और कमर दर्द की शिकायत बढ़ी। घर पर लेटे लेटे ऑनलाइन क्लास लेने वाले बच्चे बेंच पर बैठकर थक गए। इसकी एक वजह घर पर रहकर शारीरिक अभ्यास में कमी आना भी रही।

4 of 5
कोरोना काल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : istock
आत्मविश्वास में आई कमी

बच्चे स्कूल जाते हैं तो वह अपने जैसे कई बच्चों के संपर्क में आते हैं। वहीं जब भरी क्लास में शिक्षक उन्हें खड़ा करके कोई सवाल करते हैं तो बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के कारण बच्चे इन सब चीजों से वंचित रहें। वहीं जब बच्चे कोरोनाकाल के बाद स्कूल पहुंचे तो उनमें आत्मविश्वास की कमी पाई गई। बेसिक ज्ञान की कमी या भीड़ के बीच खड़े होकर जवाब देने की क्षमता में कमी आने कारण बच्चों का आत्मविश्वास कम हो गया। बच्चों का संवाद भी खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना काल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : amar ujala
पहली बार स्कूल पहुंचे बच्चों के लिए दिक्कत

जिन नए बच्चों का दाखिला दो साल पहले स्कूल में हो जाना चाहिए था, कोरोना के कारण वह दो साल तक पढ़ाई वंचित रहे। कुछ अभिभावकों ने उनका दाखिला करा दिया लेकिन क्लास ऑनलाइन होने के कारण बच्चों ने स्कूल देखे ही नहीं। 2022 में भले ही पहली बार वह स्कूल जाकर खुश हुए लेकिन उनमें बेसिक ज्ञान की कमी पाई गई। जिन उम्र में उन्हें स्कूली शिक्षा दी जानी थी, उस समय उन्हें अनुशासन सिखाने की जरूरत महसूस की गई। बच्चों को उनके क्लास से जूनियर क्लास की किताबें पढ़ाने की जरूरत को महसूस किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें