Year Ender 2020: भोजन वितरण कर इंसानियत को रखा जिंदा
- फोटो : PTI
भोजन वितरण
समाजसेवा का जो उदाहरण भारत में लॉकडाउन के दिनों में देखने को मिला, उसे देखकर अलग ही सुकून मिला कि अभी भी इंसानियत जिंदा है। लोगों ने रंग भेद, धर्म ,राजनीति सभी को अलग रखकर उन सभी की सहायता की जिन्हें सहायता की आवश्यकता थी। लोगों के पास रोजगार न होने पर भी उन्हें खाली पेट नहीं सोना पड़ा। हर एक शख्स से जैसा और जितना बना, उसने उतना किया।