World Water Day 2025: विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। दुनिया जहां 70 फीसदी जल से घिरी है वहीं, पीने योग्य ताजा पानी महज तीन फीसदी ही है। वहीं जनसंख्या वृद्धि, बढ़ता शहरीकरण और विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियों के कारण जल के स्त्रोत प्रभावित हो रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर भी लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं। इससे स्वच्छ जल की मांग बढ़ रही है और पूर्ति बाधित हो रही है।
जल प्रदूषण रोकने, जल के महत्व को समझाने और जल संरक्षण के उद्देश्य से हर साल वैश्विक स्तर पर जल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पानी को बर्बाद होने से बचाकर कई समस्याओं का समाधान तलाशा जाता है। परिवारों को भी जल को पानी बचाने को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। जल संरक्षण की शुरुआत घर से करें। उन्हें पानी की जरूरत के बारे में बताते हुए बचाने के तरीकों को समझाएं। आस पड़ोस के लोगों, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भी जल संरक्षण का महत्व और तरीका बताएं।
जल संरक्षण के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हुए दोस्तों और करीबियों को जल दिवस के मौके पर प्रभावी जागरूकता संदेश भेज सकते हैं।