Croton Plant Care In Summer: दुनिया में कई प्रकार के पौधे पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है उनमे से कुछ ऐसे पौधे हैं, जिनको घर के अंदर लगाने से न सिर्फ सुख शांति बल्कि आप की सेहत भी स्वस्थ रहती है। इन्हीं में से एक है क्रोटन का पौधा। क्रोटन को सबसे अच्छे इनडोर हाउसप्लांट पौधों में से एक माना जाता है। यह पौधा अपनी लाल, हरी, पीली विभिन्न मोहक रंगों की पत्तियाें के कारण बेहद आकर्षक दिखता है। क्रोटन का पौधा हवा को शुद्ध करने और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में भी मदद करता है। इस पौधे को घर के किसी भी कोने में लगाने से पूरे लिविंग रूम की शोभा बढ़ जाती है। कई बार गर्मियों में धूप और गरम मौसम की वजह से ये पौधा अपनी खूबसूरती खोने लगता है और इसकी पत्तियां भी बेजान नजर आने लगती हैं। वहीं कुछ बातों को ध्यान देते हुए इस पौधे की देखभाल से इसे लबें समय तक बनाए रखा जा सकता है।