इतने सारे गैजेट्स होने के बावजूद आज भी हम सभी के जीवन में टेलीविजन का अलग ही महत्व है। आज जो शोहरत टीवी को प्राप्त हुई है, वो ऐसे ही नहीं मिल गई बल्कि इसके लिए टेलीविजन ने लंबा सफर तय किया है। बड़ा सा ब्लैक एंड वाइट बक्सा आज स्लीम ट्रीम एलइडी टीवी में परिवर्तित हो चुका है और विस्तार अभी भी जारी है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि टेलिविजन का सबसे अधिक विस्तार 80 से 90 के दशक में हुआ है। इतना सब होने के बावजूद टीवी पर लांछन भी कम नहीं लगे हैं, इसे बुद्धिजीवियों ने बुद्धु बक्से तक की संज्ञा दी है। टीवी का संघर्ष, उपयोगिता, भविष्य आदि पर चर्चा करने के लिए ही प्रतिवर्ष विश्व में 21 नवंबर को वर्ल्ड टेलीविजन डे मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व टेलीविजन दिवस का महत्व और इतिहास।