आप दिनभर टेलीविजन पर न्यूज चैनल देखते होंगे, सुबह-सवेरे अखबार पढ़ते होंगे और अपने मोबाइल पर कई न्यूज वेबसाइट के जरिए खबरों से रूबरू होते होंगे। मतलब देश-दुनिया में कुछ भी घटित हो, प्रेस बिना देरी के आप तक वो सबकुछ पहुंचाती है, जिसका सरोकार सीधा आपसे होता है। वहीं, दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी होती हैं, और प्रेस को लोकतंत्र का चौधा स्तंभ भी कहा जाता है। हर साल तीन मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के बारे में कुछ खास बातें।