फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Music Day 2020: जीवन का आनंद है संगीत, जानें इस खास दिवस का इतिहास और महत्व

Sun, 21 Jun 2020 08:07 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
World Music Day 2020 - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
संगीत क्या है? किसी के लिए साधन तो किसी के लिए साधना। किसी के लिए आनंद तो किसी के लिए पूरा जीवन। कठिन समय में किसी के लिए जीने का हौसला तो बुरे दौर में किसी की ताकत और राहत। संगीत किसी के लिए नवसृजन है तो किसी के लिए अनुशासन। दरअसल, संगीत एक ऐसा माध्यम है, जो हमारे जीवन में कई मोड़ पर हमारी जरूरतें पूरी करता है। यह हमारी आत्मा का उन्नयन करता है और शरीर की कई बीमारियों का इलाज भी करता है। आज हम इसकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज संगीत को ही समर्पित दिवस है। आज विश्व संगीत दिवस (World Music Day) है। आइए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसके पीछे का इतिहास क्या है और इस खास दिवस का क्या महत्व है।  
विज्ञापन

2 of 5
World Music Day 2020 - फोटो : Pixabay
संगीत का महत्व
हर वर्ष 21 जून को दुनियाभर में संगीत दिवस मनाया जाता है। संयोग से इसी तारीख को योग दिवस भी होता है। जानकारों के मुताबिक संगीत भी एक तरह का योग है। योग की ही तरह यह भी एक साधना है। संगीत हमें खुश रखता है। हमारे मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है। यह हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में संगीत हमें सुकून पहुंचाता है। संगीत अकेलेपन का भी साथी है। कई बार जीवन में जब हम तनाव या चिंता से गुजर रहे हों तो संगीत हमें राहत पहुंचाता है और डिप्रेशन में जाने से बचाता है। मानसिक शांति के लिए संगीत बहुत ही महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

3 of 5
बुरांश का पेड़ और आसमान में उड़ते पक्षी(File Photo) - फोटो : अजीत पोरवाल
प्रकृति का संगीत
हम कोई गीत न भी सुनें तो सुबह से लेकर रात तक प्रकृति हमें अपना संगीत सुना रही होती है। सुबह मद्धिम हवाओं में भी एक संगीत होता है, चिड़ियों की चहचहाहट, पेड़ों के पत्तों की सरसराहट प्रकृति का संगीत ही तो है। फिर ढलती सांझ के साथ बछिया को देख गायों के रंभाने में और अपने घोंसलों में लौटते पंछियों के चहकने में हमें प्रकृति का संगीत ही तो सुनाई देता है। 

4 of 5
World Music Day 2020 - फोटो : Pixabay
विश्व संगीत दिवस का इतिहास
विश्व संगीत दिवस की शुरुआत साल 1982 में आज ही के दिन फ्रांस में हुई थी। संगीत दिवस को दुनिया में फेटे डी ला म्यूजिक (Fête de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है। फ्रांस में संगीत की दीवानगी लोगों पर इस कदर चढ़ी की उस समय के तात्कालीन सांस्कृतिक मंत्री ने संगीत दिवस मनाने की घोषणा कर दी। इस खास दिवस पर दुनियाभर के बड़े कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करते और गाना गाने या परफॉर्म करने के पैसे नहीं लेते। इस खास दिवस पर दुनिया भर में संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
World Music Day 2020 - फोटो : Pixabay
खबरों के मुताबिक, पहले संगीत दिवस के मौके पर फ्रांस के साथ 32 से ज्यादा देश शामिल थे। इन देशों में अलग-अलग जगहों पर संगीत के कार्यक्रम आयोजित हुए और पूरी रात लोगों ने जश्न मनाया। शुरुआत में कुछ ही देशों ने संगीत दिवस मनाया था लेकिन बाद में संगीत के लिए एक खास दिन तय करने के लिए कई देश आगे आए और इस तरह दुनियाभर के बहुत सारे देशों में 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाने लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें