World Hindi Day 2023: आज विश्व हिंदी दिवस है। प्रतिवर्ष 10 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर के देशों में हिंदी भाषा के जानकार फैले हुए हैं। हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य और हिंदी की उपयोगिता से अवगत कराने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। विश्व हिंदी दिवस को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 1975 से हुई, जब पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बाद में यूरोपियन देश नॉर्वे में स्थित भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस का पर्व मनाया। वहीं भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और भाषा के प्रचार प्रसार के लिए दोस्तों, करीबियों को विश्व हिंदी दिवस के आकर्षक और गौरवपूर्ण शुभकामना संदेश भेजें।