World Children Day 2023 Wishes: भारत 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाता है, लेकिन दुनिया भर के देशों में बच्चों के समग्र विकास के लिए बाल दिवस मनाने जाने की जरूरत को महसूस किया गया और इसी माह विश्व बाल दिवस मनाया जाने लगा।
हर साल 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। पहली बार 1954 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई, तब इसे सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कई देशों ने इसे मान्यता दी। बाद में 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों का कन्वेंशन अपनाया। विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को ही मनाए जाने का कारण है। बच्चों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ 20 नवंबर को ही होती है।
ऐसे में इस दिन को बाल अधिकारों की सालगिरह के तौर पर मनाए जाने का फैसला लिया गया। विश्व बाल दिवस के मौके पर हर बच्चे के उज्जवल भविष्य, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जागरूकता संदेशों को प्रसारित करना चाहिए और हर किसी को बाल विकास के लिए प्रोत्साहित करें। यहां बाल दिवस के प्रेरणादायक संदेश दिए जा रहे हैं।